पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर, दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में घना कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से इसका असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कोहरे का कहर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह के समय उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही।
राजधानी दिल्ली में कोहरे की इतनी मोटी चादर थी कि चंद मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। कोहरे के दौरान हादसे से बचने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को धीमी रफ्तार पर चलाते हुए नजर आए। राजधानी पर प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है।
#WATCH | Delhi: Vehicles move slowly while driving through and disappearing into a dense layer of fog
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals from the GT Karnal road area pic.twitter.com/mN8FRnuOqb — ANI (@ANI) December 8, 2020
बिहार के कई शहरों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। सूरज की रोशनी लोगों को दिन में 10 बजे के बाद ही नसीब हो पा रही है। राज्य के मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने सुबह के समय मुजफ्फरपुर के लिए न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान बताया।
Bihar: Muzaffarpur witnesses dense fog this morning.
— ANI (@ANI) December 8, 2020
IMD forecasts 'fog/mist in the morning and mainly clear sky later' for Muzaffarpur with a minimum temperature of 15°C and a maximum of 25°C today. pic.twitter.com/M8uO8Jpiyb
कोलकाता में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इस कारण हवाई यातायात सेवा भी प्रभावित हुई है। कोलकाता एयरपोर्ट ने बताया, एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई है। वहीं, रनवे विजिबिलिटी रेंज 100 मीटर हो गई है। अभी उड़ानों का प्रस्थान नहीं हो रहा है।
Visibility reduced to 50 metres, runway visibility range at 100 metres, at the Airport. No departure of flights right now. Arrivals coming in if the airlines' flights are able to, within their aerodrome operating minima: Kolkata Airport#WestBengal
— ANI (@ANI) December 8, 2020
सर्दी की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह दिल्ली के साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी कोहरे का असर दिखा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी सुबह में दिल्ली में घना कोहरा रहा। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही कोहरा भी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। साथ ही इन राज्यों पर भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।