फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow falls on the high peaks of Uttarakhand and Himachal Pradesh

पहाड़ों पर बर्फ से ढकीं सड़कें, केलांग में पारा शून्य से नीचे

Mon, 21 Oct 2019 05:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/शिमला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Oct 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Snow falls on the high peaks of Uttarakhand and Himachal Pradesh

पहाड़ में कई दिनों बाद रविवार को मौसम ने करवट बदली है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बारिश के साथ बर्फबारी से पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हिमाचल के केलांग में पारा -0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। हालांकि मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से मौसम खुशगवार बना हुआ है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब और नीलकंठ पर्वत आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है।

हर्षिल, गंगोत्री एवं यमुनोत्री क्षेत्र में सुबह और रात को पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। हर्षिल, गंगोत्री एवं यमुनोत्री क्षेत्र में सुबह और रात को पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  मुखबा स्थित गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशू सेमवाल ने बताया कि हर्षिल वैली में क्षेत्र में पहुंच रहे सैलानियों को यह मौसम खूब भा रहा है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में मौजूद वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारपुरी में शीतलहर के कारण यात्री व अन्य लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।  बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड से तीर्थयात्री शाम होते ही अपने कमरों में दुबक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग और मनाली-लाहौल की चोटियों पर पिछले तीन दिनों से हिमपात

उधर हिमाचल प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग और मनाली-लाहौल की चोटियों पर पिछले तीन दिनों से हिमपात हो रहा है। शनिवार रात को फिर ताजा बर्फबारी हुई। कुंजुम दर्रा व बारालाचा सहित सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, चंद्रखनी समेत पार्वती घाटी और ग्रेट हिमायलन नेशनल पार्क की पहाड़ियों में हिमपात हुआ है।


किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी हल्का हिमपात हुआ। किन्नर कैलाश, छितकुल की थौला पहाड़ी, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने झोरखंडन, नाको का रियोपुरगिल, बटसेरी का सिंगन, सांगला कंडा, निचार कंडा, भावावैली की ऊंची पहाड़ियों सहित अधिकांश ऊंची चोटियों में बर्फ गिरी।


हालांकि राजधानी शिमला समेत मैदानी इलाकों में रविवार को दिनभर धूप रहने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 22 से 24 अक्तूबर तक फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद फिर मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed