फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snakes of Bengal and Odisha are very poisonous, snake bite deaths in the country increased

विषधरों का आतंक: बहुत जहरीले हैं बंगाल और उड़ीसा के सांप, बढ़ गईं देश में सर्पदंश से होने वाली मौतें

Tue, 03 Aug 2021 06:31 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:31 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में उड़ीसा के सांप भी बहुत ज्यादा जहरीले हैं। यही वजह है कि तीन सालों में सबसे ज्यादा सांप काटने से मौतें उड़ीसा राज्य में ही हुईं। हालांकि यहां पर सांप के काटने का प्रतिशत देश में पांचवें नबर पर है लेकिन मौतों में पहले नंबर पर उड़ीसा ही आता है...

विज्ञापन
Snakes of Bengal and Odisha are very poisonous, snake bite deaths in the country increased
सांप पकड़ता वाइल्डलाइफ एसओएस टीम का सदस्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

बंगाल में बहुत ही जहरीले सांप पाए जाते हैं। इतने जहरीले कि 12 महीने रोजाना यहां के सांप किसी न किसी को डसते ही रहते हैं। यही नहीं आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तमिलनाडु के सांप भी बेहद जहरीले हैं। उड़ीसा के सांप तो इतने जहरीले हैं कि उनके काटे हुए सबसे ज्यादा लोग पूरे देश में मरते हैं। सांपों के काटने और उसके बाद होने वाली मौतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट बताती है देश में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ी हैं और उससे होने वाली मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में काटते हैं सांप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में सबसे ज्यादा सांप काटने की घटनाएं पश्चिम बंगाल में देखने को मिलती हैं। मंत्रालय ने बीते तीन सालों की एक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के मुताबिक 2017, 2018 और 2019 में सिर्फ पश्चिम बंगाल में 1,06,326 लोगों को वहां के जहरीले सांपों ने डसा। ये सांप इतने जहरीले थे तीन सालों में 710 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2017 में पश्चिम बंगाल में 31,072 लोगों को सांपों ने डसा जिनमें 268 लोगों की मौत हो गई। 2018 में 36,229 लोगों को सांपों ने डसा और 203 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा पश्चिम बंगाल में 2019 में बढ़कर और ज्यादा हुआ। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में 39,025 लोगों को जहरीले सांपों ने डसा और 239 लोग अपनी जान नहीं बचा सके।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में उड़ीसा के सांप भी बहुत ज्यादा जहरीले हैं। यही वजह है कि तीन सालों में सबसे ज्यादा सांप काटने से मौतें उड़ीसा राज्य में ही हुईं। हालांकि यहां पर सांप के काटने का प्रतिशत देश में पांचवें नबर पर है लेकिन मौतों में पहले नंबर पर उड़ीसा ही आता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि उड़ीसा में बीते तीन सालों में 28,118 लोगों को सांपों ने डसा इनमें 2,117 लोगों की मौत हो गई। पूरे देश में सांपों के काटने से होने वाली मौतों में उड़ीसा पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं पूरे देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सांप आंध्र प्रदेश के लोगों को काटते हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश में तीन सालों में 77,384 लोगों को सांप ने डसा। इनमें 670 लोगों की जान चली गई। जबकि तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं बीते तीन सालों में 51,625 लोगों को सांप ने काटा और 139 लोगों की जान चली गई। जबकि चौथे नंबर पर तमिलनाडु का स्थान है। तीन सालों में 36,174 लोगों को सांप ने डसा और 159 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

लक्षद्वीप में तो तीन साल में सिर्फ एक व्यक्ति को सांप ने काटा

सांप के काटने और उससे होने वाली मौतों की तस्वीर के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे राज्यों का भी आकलन किया जहां पर सर्पदंश के कोई मामले ही नहीं रिपोर्ट हुए। अगर हुए भी तो उनमें मौतें नहीं हुईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं 2017, 2018 और 2019 में लक्षद्वीप में सिर्फ एक साल यानी कि 2018 में सिर्फ एक व्यक्ति को सांप ने काटा लेकिन वह जानलेवा नहीं था। कश्मीर इलाके का भी ऐसा ही हाल है। तीन सालों में कश्मीर में 19 लोगों को सांप ने काटा लेकिन कोई मौत नहीं हुई। लक्षदीप और कश्मीर के बाद दमन दीव भी इस मामले में बेहतर है। हालांकि 2017 में दमन दीव में 99 लोगों को सांप ने काटा था। इनमें कोई मौत नहीं हुई, लेकिन उसके बाद इस राज्य में अगले साल सांप के काटने की कोई घटना ही नहीं हुई। और 2019 में तो यह संख्या एक पर जाकर सिमट गई।

नार्थ ईस्ट में सांप काटने की घटनाएं बेहद कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक असम, त्रिपुरा और मिजोरम को छोड़ दिया जाए तो बाकी नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में सर्पदंश की घटनाएं सामान्य राज्यों की तुलना में बहुत कम हैं। आंकड़ों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में बीते तीन सालों में महज 86 लोगों को ही सांपों ने काटा। जबकि मणिपुर में यह संख्या 279 के करीब रही। मेघालय में जहां 686 लोगों को तीन सालों में सांप ने काटा वहीं नागालैंड में 474 और सिक्किम में 306 लोगों को बीते तीन सालों में सांपों ने काटा।

चंडीगढ़ में है सांपों का बड़ा आतंक

देश के सबसे खूबसूरत शहर चंडीगढ़ में सांपों का बड़ा आतंक है। यहां बीते कुछ सालों में सांपों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। आंकड़े बताते हैं 2017 में जहां रोजाना चंडीगढ़ में चार लोगों को सांप ने काटा और आंकड़ा एक साल में 1294 के करीब पहुंच गया। इनमें से नौ लोगों की मौत भी हो गई। 2018 में 829 लोगों को सांपों ने काटा और 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं यह आंकड़ा 2019 में 2239 के पार पहुंच गया और 32 लोग इस वजह से अपनी जान से हाथ गंवा बैठे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं पूरे देश में सांप काटने की घटनाएं 2017 के मुकाबले 2018 और 2019 में बढ़ी हैं। बल्कि मौतें तो 2019 में बीते कुछ सालों की तुलना में सबसे ज्यादा हुई है। आंकड़े बताते हैं 2017 में जहां 1,15,865 लोगों को सांप ने डसा और 1060 लोगों की मौत हुई। वहीं 2018 में यह आंकड़ा 1,65,948 पर पहुंच गया और 887 लोगों की जान चली गई। 2019 में 1,62,724 लोगों को सांप ने डसा, लेकिन मौतें बीते दो सालों की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़कर 3,163 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस तरीके के आंकड़े एकत्र करने के बाद पूरे देश में सर्पदंश से होने वाली मौतों और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए योजनाएं बनाई जा सके। हालांकि नेशनल हेल्थ मिशन और राज्य का स्वास्थ्य विभाग लगातार इन मामलों की न सिर्फ मॉनिटरिंग करता है बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए एंटी वेनम वैक्सीन और अन्य उपचार के लिए हमेशा आगे आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed