{"_id":"676ab8614f2c4da50a0dc061","slug":"snake-in-mumbai-courtroom-disrupts-proceedings-news-update-in-hindi-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: फाइलों का खंगाल रहा था पुलिस कर्मचारी; तभी निकल पड़ा दो फुट लंबा सांप; अदालत में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: फाइलों का खंगाल रहा था पुलिस कर्मचारी; तभी निकल पड़ा दो फुट लंबा सांप; अदालत में मची अफरा-तफरी
Tue, 24 Dec 2024 07:04 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:04 PM IST
सार
मजिस्ट्रेट अदालत के कमरा नंबर 27 में दोपहर तक सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने फाइलों को खंगालते हुए दो फुट लंबा सांप देखा।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के मुलुंड स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट के एक कमरे में मंगलवार को फाइलों के ढेर पर एक सांप मिलने से करीब एक घंटे तक अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
दो फुट लंबे सांप को देखकर मची अफरा-तफरी
मजिस्ट्रेट अदालत के कमरा नंबर 27 में दोपहर तक सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने फाइलों को खंगालते हुए दो फुट लंबा सांप देखा। अदालत में मौजूद एक वकील ने बताया कि इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से जज को मजबूरी में कार्यवाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
नहीं आया पकड़ में...
सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया, जिन्होंने अदालत में फैली पुरानी फाइलों, दीवारों और फर्श में बने छेदों में ध्यान से खोजबीन की। हालांकि, सांप का कोई पता नहीं चला। वकील ने कहा कि सांप नहीं मिला, हो सकता है कि वह कमरे के किसी छेद में घुस गया हो।
विज्ञापन
एक घंटे बाद शुरू हुई कार्यवाही
करीब एक घंटे बाद अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। दिलचस्प बात यह है कि इस अदालत में पहले भी सांप दिख चुके हैं। वकील बिस्वरूप दुबे के अनुसार, एक दिन पहले भी अदालत की खिड़की पर एक सांप देखा गया था और दो महीने पहले एक सांप जज के कक्ष में भी देखा गया था।