{"_id":"580fb9454f1c1bcc75bc3864","slug":"snake-has-feet-and-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":" कभी सांपों के भी हुआ करते थे हाथ-पैर, चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कभी सांपों के भी हुआ करते थे हाथ-पैर, चौंकाने वाला खुलासा
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Wed, 26 Oct 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान में जमीन पर रेंगने वाले सांपों के कभी हाथ पैर भी हुआ करते थे। एक ताजा अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जैविक परिवर्तन के चलते सरीसृप प्रजाति के जीवों में 10 लाख सालों के दौरान पैर और भुजाएं लुप्त होती चली गई।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने बताया कि डीएनए का फैलाव शरीर में अंगों के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है जो कि सांपों के जैविक परिवर्तन का कारण बना। शोधकर्ताओं ने जब सांप का डीएनए चूहे के अंदर प्रविष्ट करवाया तो उससे एक संक्षिप्त (छिन्न-भिन्न) अंग का विकास हुआ, जो कि यह बताता है कि डीएनए में नाजुक से खिंचाव (फैलाव) के चलते सांपों के विकास के दौरान अंगों की वृद्धि को बाधित कर दिया।
विज्ञापन
डीएनए में ऐसे कई घटक होते है जो अंगों जैसे रीढ़ की हड्डी पैर आदि के निर्माण के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन सांपों में इसकी लगातार होती कमी के चलते सांपों में पैरों और भुजाओं का विकास बाधित होता गया और अंत में लुप्त हो गया।
विज्ञापन