फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snag in online meeting: Rajya Sabha committees are not meeting, MPs are not able to come to Delhi due to corona

ऑनलाइन बैठक में रोड़ा: राज्यसभा की समितियों की बैठकें नहीं हो रहीं, सांसद नहीं आ पा रहे दिल्ली

Fri, 14 May 2021 11:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 14 May 2021 11:37 PM IST
सार

कोरोना महामारी ने देश के जनजीवन के साथ ही संसदीय कामकाज को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। संसदीय समितियों की बैठकें तक नहीं पा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Snag in online meeting: Rajya Sabha committees are not meeting, MPs are not able to come to Delhi due to corona
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के चलते लगभग संसद की लगभग सभी संसदीय समितियों की बैठकें भी बीते कुछ सप्ताहों से नहीं हो पा रही हैं। इसकी वजह यह है कि महामारी के कारण सांसद दिल्ली नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन बैठेकें हो सकती हैं, लेकिन इसमें संसदीय नियम बाधक बन रहे हैं। उनमें संशोधन किए गए बगैर वर्चुअल मीटिंग नहीं हो सकती।

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसदीय समितियों की बैठकें ऑनलाइन नहीं हो सकतीं, क्योंकि इनसे संबंधित नियमों में अभी संशोधन नहीं हुआ है। इसलिए कोरोना की दूसरी लहर के कारण इनकी बैठकें नहीं हो पा रही हैं। पिछले सप्ताह खड़गे ने राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से अपील की थी कि वे ऑनलाइन बैठकों की अनुमति दें, क्योंकि कई अहम विषय विचार-विमर्श के लिए लंबित हैं। 
विज्ञापन


नियमों में करना होगा संशोधन
शुक्रवार को राज्यसभा सचिवालय ने खड़गे को भेजे जवाब में कहा है कि वर्चुअल मीटिंगों के लिए संबंधित नियम में अगले संसद सत्र में संशोधन करना पड़ेगा। तभी ऑनलाइन बैठकें हो सकेंगी। पत्र में कहा गया है कि संसद सत्र में गोपनीयता के सवाल को हल करना होगा, इसके बाद ही नियमों में संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद संबंधित सदन की समितियों से उसका अनुमोदन होगा और फिर नियम समिति मामले पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed