{"_id":"5cf23d2fbdec220717716efb","slug":"sn-patro-elected-as-odisha-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष बने एसएन पैट्रो, सीएम नवीन पटनायक के हैं करीबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष बने एसएन पैट्रो, सीएम नवीन पटनायक के हैं करीबी
Sat, 01 Jun 2019 02:24 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
सूर्या नारायण पैट्रो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा विधानसभा ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल पार्टी के वरिष्ठ विधायक सूर्या नारायण पैट्रो को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुन लिया है। शनिवार को राज्य की 16वीं विधानसभा का सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पैट्रो का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
पैट्रो सात बार विधायक तथा सदन में पार्टी के नेता रह चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विश्वासपात्र माना जाता है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर अमर प्रसाद सतपथी ने बताया कि किसी भी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपनी ओर से कोई नाम तय नहीं किया था। इस वजह से पैट्रो को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पटनायक ने भी 70 वर्षीय पैट्रो के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से बीजू जनता दल को 112 पर जीत हासिल हुई है। भाजपा को विधानसभा में 23 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन