फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smuggling priceless artifacts return to India 

तस्करी की भेंट चढ़ीं बेशकीमती कलाकृतियों की भारत वापसी, बरामद की 27 धरोहरें 

Mon, 22 Jan 2018 06:30 AM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Smuggling priceless artifacts return to India 
कलाकृतियां
भारत के ऐतिहासिक स्थलों से गैर कानूनी तरीके से तस्करी के जरिये विदेशों में पहुंचाई गई बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियों एवं कलाकृतियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वापस भारत लेकर आ रहा है। पिछले तीन सालों में 27 मूर्तियों और कलाकृतियों को भारत लाया जा चुका है। इन देशों में अमरीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य मुल्क शामिल हैं। कलाकृतियों को उन्हीं जगहों पर भेजा जा रहा है, जहां से उनकी तस्करी हुई थी।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जनसंपर्क अधिकारी देवकी नंदन डिमरी ने बताया कि जिन कलाकृतियों को विदेशों में पहुंचाया गया या ले जाया गया, उनकी पहचान एएसआई ने गुप्त सूत्रों के जरिये की है। इनमें विदेशों में काम कर रहे लोग शामिल हैं। हालांकि, इन कलाकृतियों को भारत की धरोहर साबित करने के लिए परीक्षण और दर्ज हुई एफआईआर की जांच रिपोर्ट की भी मदद ली गई। वहीं इनमें वो धरोहर भी शामिल हैं, जो एसआई द्वारा संरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, इनकी चोरी और तस्करी रोकने के लिए इनके संरक्षण पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इन कलाकृतियों को वापस लाने का काफी समय से प्रयास चल रहा है।  पिछले चार सालों 2014, 2015, 2016 और 2017 तक ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, अमरीका और इंग्लैंड से 27 कलाकृतियों को बरामद किया गया है। बरामद हुई कलाकृतियों को एएसआई उनके मूल स्थान पर पहुंचा रहा है और अब दर्शक इन अद्भुत कलाकृतियों से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी कहां से हुई तस्करी और कब हुई वापसी

Smuggling priceless artifacts return to India 
कलाकृतियां
1. तमिलनाडु से नटराज की कलाकृति की तस्करी हुई, 2014 में ऑस्ट्रेलिया से हुई बरामद
2. तमिलनाडु से अर्धनारीश्वर की मूर्ति, 2014 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
3. मध्यप्रदेश से पैरेट लेडी की तस्करी, 2015 में कनाडा से बरामद हुई
4. जम्मू कश्मीर से दुर्गा (महिषमर्दिनी) मूर्ति की तस्करी, 2015 में जर्मनी से बरामदगी
5. उमा परमेश्वरी की तमिलनाडु से तस्करी, 2015 में सिंगापुर से हुई बरामद
6. तांबे की संत मणिक्कवचक तस्वीर की तमिलनाडु से तस्करी, 2016 में अमेरिका से बरामद
7. गणेश भगवान की मेटल की तस्वीर की तमिलनाडु से तस्करी, 2016 में अमेरिका से वापसी
8. मौर्या काल की टेराकोटा स्त्री आकृति की तस्करी मध्य भारत से हुई, 2016 में अमेरिका से वापसी
9. नराकृति मध्यप्रदेश से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
10. प्राचीन फ्लोरल टाइल, हरवन, कश्मीर से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
11. चोल काल की प्राचीन कालीन श्रीदेवी कलाकृति कश्मीर से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
12. धातु से बनी बाहुबली की कलाकृति आंध्रप्रदेश से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से मिली
13. धातु से बनी पार्वती की मूर्ति तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
14. धातु से बनी भूदेवी तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
15. धातु से बनी चक्कराथलवार मूर्ति तमिलनाडु से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
16. भगवान बुद्ध की मूर्ति मथुरा, उत्तर-प्रदेश से तस्करी हुई, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
17. भगवान बुद्ध के श्रृद्धालुओं की मूर्तियां आंध्रप्रदेश से गायब हुईं, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
18. प्राचीन कालीन पत्थर से निर्मित प्रत्यंगिरा तमिलनाडु से गायब हुई, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
19. मिट्टी के पत्थर से निर्मित त्रिभंगा आकार में नराकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
20. मिट्टी के पत्थर से बनी नारी आवक्ष कलाकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से वापसी
21. मिट्टी के पत्थर से बनी टूटी प्रतिमा मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
22. पत्थर से बनी दुर्गा मां की मूर्ति तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2017 में अमेरिका से मिली
23. नृत्य मुद्रा में नटराज की प्रतिमा मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
24. दो पुरुषों की नृत्य मुद्रा की कलाकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
25. पत्थर से बनी मिथुन प्रतिमा आतुर राजस्थान से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
26. पत्थर से बनी नर-नारी स्वरूप की कलाकृति राजस्थान से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
27. पत्थर से बनी भगवान ब्रह्मा और ब्रह्मिणी की मूर्तियां गुजरात से गायब, 2017 में इंग्लैंड से बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed