फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sms will informed to incomtax activies

अच्छी खबरः अब एसएमएस देगा वेतन से कटे आयकर की जानकारी

Tue, 25 Oct 2016 05:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
Sms will informed to incomtax activies
mobile sms

वेतनभोगियों की अक्सर शिकायत रहती है कि ऑफिस वाले आयकर मद में कितनी राशि काट रहे हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिलती। इसका पता तो तब चलता है, जब साल भर का फॉर्म 16 हाथ में आता है।  

विज्ञापन


अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वेतनभोगियों के लिए टीडीएस के मामले में एसएमएस अलर्ट सेवा की शुरुआत की है। केंद्रीय वित्त मंत्री, अरुण जेटली ने सोमवार को यहां इस सेवा को शुरू किया। 
विज्ञापन


इस सुविधा की लांचिंग के अवसर पर बताया गया कि अब टीडीएस के जरिये पैसे काट कर आयकर विभाग द्वारा पास करने के बाद कर्मचारी को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। फिलहाल यह सुविधा करीब ढाई करोड़ वेतनभोगियों के लिए है और उन्हें एसएमएस के जरिये हर तिमाही सूचना मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने शुरू की एसएमएस अलर्ट सेवा

Sms will informed to incomtax activies
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई बार देखा गया है कि कोई कंपनी कर्मचारी का आयकर देनदारी से ज्यादा काट लेती है। इस बात का पता कर्मचारी को तब चलता है, जब वह फॉर्म 16 लेकर पिछले वित्त वर्ष के लिए अपना टैक्स रिटर्न दाखिल करता है। 

इसी से छुटकारा पाने के लिए इस सुविधा को लाया गया है, ताकि करदाता और आयकर विभाग के बीच विश्वास मजबूत हो पाए। वहीं ऐसे भी कुछ मामले सामने आए हैं, जब कंपनी ने वेतन से आयकर तो काट लिया, लेकिन उसे विभाग के पास जमा नहीं कराया। इस सुविधा से इस चक्कर से भी निजात मिल जाएगी।

सीबीडीटी की अध्यक्ष, रानी सिंह नायर का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए विभाग ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे कर्मचारी को सूचना दी जाएगी कि वेतन से काटा गया आयकर, विभाग के पास जमा हो गया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed