फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani was there till police reached at expressway

एक्सप्रेसवे हादसा: पुलिस पहुंचने तक घटनास्थल पर थीं स्मृति ईरानी

Tue, 08 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 08 Mar 2016 08:50 AM IST
सार

  • मथुरा पुलिस ने शासन और प्रमुख सचिव गृह को भेजी हादसे की रिपोर्ट
  • पूरे वाकये के दौरान बारिश में भीगती रहीं स्मृति ईरानी
  • परिजनों ने लगाए थे केंद्रीय मंत्री पर अनदेखी के आरोप

विज्ञापन
smriti irani was there till police reached at expressway
स्मृति ईरानी

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच मार्च की रात में हुए हादसे की रिपोर्ट मथुरा पुलिस ने शासन और प्रमुख सचिव गृह को प्रेषित कर दी है। इसमें थाना मांट में दर्ज की गई दुर्घटना की एफआईआर का पूरा ब्योरा भेजा गया है। शनिवार को हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मृतक के परिवारीजनों ने अनदेखी के आरोप केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर लगाए हैं।

विज्ञापन


इधर घटना के वक्त स्मृति ईरानी के काफिले में कार सवार दो लोग दिल्ली निवासी और भाजपाई मथुरा आए। दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल और देवेंद्र शर्मा के साथ एसएसपी निवास पहुंचे लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। एसएसपी के पीआरओ से भाजपाइयों ने रिपोर्ट की एक प्रति भी ली और घटना की हकीकत बताई।
विज्ञापन


एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें सबसे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उनकी सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गईं। पुलिस के पहुंचने तक कें द्रीय मंत्री घटना स्थल पर थीं। एंबुलेंस जब घायलों को लेकर चली गई, इसके बाद वे रवाना हुईं। पूरे वाकए के दौरान वे बरसात में भीग भी गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed