फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani slams Rahul gandhi over Global Hunger Index report

राहुल पर स्मृति ईरानी का जोरदार हमला, कहा- 'ऐ सत्ता की भूख सब्र कर'

Sat, 14 Oct 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 14 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani slams Rahul gandhi over Global Hunger Index report

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। स्मृति ईरानी ने राहुल के ही अंदाज में शायरी के जरिए उनपर जोरदार हमला बोला है।

विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों आई ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत की 100वें स्थान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रख्यात कवि दुष्यंत कुमार की शायरी को ट्वीट किया “भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ…आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ”
विज्ञापन



पढ़ें- गुजरात में योगी आदित्यनाथ बोले- प्रचार के लिए जहां राहुल गए कांग्रेस की वहां हार पक्की    
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर पलटवार करते हुए स्मृति ने ट्वीट किया “ऐ सत्ता की भूख सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या …खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे” 

 
बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान की हालत ही सबसे ज्यादा खराब हैं। इस सूची में पिछले साल भारत 97वें पायदान पर था।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2017 में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस सूची में अपने कई पड़ोसी देशों से पीछे है। चीन 29वीं रैंक, नेपाल 72वीं रैंक, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश की रैंक 88 है। जबकि पाकिस्तान इस सूची में 106वें और अफगानिस्तान 107वें पायदान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed