फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani slams congress over sohrabuddin case

सोहराबुद्दीन केस में 8 साल तक अमित शाह को प्रताड़ित किया गयाः स्मृति ईरानी

Tue, 01 Jan 2019 03:45 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 01 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani slams congress over sohrabuddin case
स्मृति ईरानी - फोटो : Twitter

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोहराबुद्दीन मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सोहराबुद्दीन मामले में नेताओं को गलत तरीके से फंसाया जा रहा था। उनका कहना है कि अमित शाह को फंसाने की कोशिश भी की गई। न्यायापालिका ने न्याय किया है। ये फैसला बिल्कुल ठीक है। फैसला आने से कांग्रेस के षड्यंत्र की हार हुई है। उसे मुंह की खानी पड़ी है। 


loader

उन्होंने कहा कि फैसला पढ़ लें, आठ साल बाद सत्य की जीत हुई है। राजनीतिक कारणों की वजह से नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार को बर्बाद करना और अमित शाह को जेल में डालने की कोशिश की गई। उन्हें प्रताणित किया गया। अमित शाह जी ने 8 सालों तक संघर्ष किया, इन वर्षों के दौरान उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया उन पर तरह-तरह के इलजाम लगाए गए लेकिन आज न्यायपालिका के आशीर्वाद से सच राष्ट्र के सम्मुख प्रस्तुत हुआ है।

ईरानी ने कहा ये राष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ जब आतंकवादी को कांग्रेस से सहारा मिला। राहुल गांधी का ट्वीट करना उनका आक्रोश नहीं बल्कि उनकी हताशा बताता है। अमित शाह के खिलाफ दाल नहीं गली तो निश्चिच ही राहुल गांधी को दुख हो रहा होगा। कांग्रेस पार्टी सत्ता में रहकर प्रशासनिक ढांचे का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने के लिए अपने पैरों तले न्याय और संविधान को भी रौंदने के लिए तत्पर रहती है।

उन्होंने आगे कहा कांग्रेस के नेतृत्व के आदेश पर सीबीआई ने अमित शाह को राजनीतिक षड्यंत्र में फसाने का प्रयास किया था। कोर्ट ने माना है कि राजनीतिक कारणों से ये केस अमित शाह पर थोपे गए थे। ना सिर्फ मुंबई हाईकोर्ट बल्कि सुप्रीम कोर्ट में भी कांग्रेस के षड्यंत्रों को मुंह की खानी पड़ी थी।

इसके पीछे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस की मंशा रही कि प्रतिद्वंदी कौन है और उन्हें परेशान करो। न्यायपालिका ने सबूत के आधार पर फैसला सुनाया। राहुल गांधी का मानना है कि फैसला उनके पक्ष में है तो न्यायपालिका ठीक है और अगर फैसला पक्ष में नहीं है को न्यायपालिका गलत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जय हिंद कहना रूढ़िवादी लगता है। विपक्ष को ऐसा क्यों लगता है वो उन्हें पता होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed