Karnataka: 'केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग', स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर इस अंदाज में साधा निशाना, पढ़ें
वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी को लेकर स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने केरल में कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए निशाना साधा। ईरानी ने कांग्रेस पर उसके इंडिया ब्लॉक सहयोगी भाकपा द्वारा चुनौती दिए जाने पर हमला किया।
वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबला
दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केरल के अपने प्रमुख के सुरेंद्रन पर दांव खेला है।
वायनाड में विपक्ष में झगड़ा चल रहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर्नाटक में भाजपा की चुनावी रैली के बीच व्यापारियों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'विपक्ष का यह हाल है कि वायनाड में झगड़ा चल रहा है। वामपंथी दल कह रहे हैं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते। लेकिन जब वही वामपंथी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं।
दिल्ली में गले मिल रही...
उन्होंने आगे कहा, 'कल केरल में मैंने कहा था कि दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग। मगर आज जो कांग्रेस का कर्नाटक में हाल चल रहा है तो दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग यह हाल है।'
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: During her interaction with businessmen, Union Minister Smriti Irani says, "The condition of the Opposition is that they are fighting in Wayanad. Left parties are saying that why does Rahul Gandhi not go to Uttar Pradesh and contest. But when the… pic.twitter.com/iy1tXVJJaf
— ANI (@ANI) April 6, 2024
दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ
एनी राजा ने बुधवार को वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाकपा केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सहयोगी है। भाकपा और कांग्रेस जहां विपक्षी इंडिया ब्लॉक में साझेदार हैं, वहीं केरल में दोनों पार्टियां प्रबल दावेदार हैं और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ अपने सबसे मजबूत उम्मीदवारों को खड़ा कर रही हैं।
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है, जो देश की सबसे पुरानी पार्टी का गढ़ हुआ करती थी।