फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani shares Pankaj Tripathi’s sarcastic dialogue to express her feelings about Monday

Video: पंकज त्रिपाठी का ये मजेदार वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी ने बताया 'मंडे मंत्र', यूजर्स बोले...

Mon, 06 Mar 2023 03:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 06 Mar 2023 03:05 PM IST
सार

वीडियो में पंकज का फेमस डॉयलॉग है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कहते हैं- 'वाह! बहुत बढ़िया, चरम सुख। अनंत, सुना है इससे मोक्ष मिलता है।'

विज्ञापन
Smriti Irani shares Pankaj Tripathi’s sarcastic dialogue to express her feelings about Monday
स्मृति ईरानी पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी कलाकार से राजनेता और अब केंद्रीय मंत्री बनीं स्मृति ईरानी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। कई बार स्मृति कुछ न कुछ मजाकिया मीम्स भी शेयर करती हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्मृति ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म का एक वीडियो शेयर करके 'मंडे मंत्र' बताया। यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन


वीडियो में पंकज का फेमस डॉयलॉग है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कहते हैं- 'वाह! बहुत बढ़िया, चरम सुख। अनंत, सुना है इससे मोक्ष मिलता है।' इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा- 'जब कोई पूछे कैसा लगा मंडे आपको..वीडियो कर्टेसी इंटरनेट.. सबका एक ही दुख है। मंडे मंत्रा'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स बोले- हम आपके इस व्यक्तित्व को काफी पसंद करते हैं
स्मृति के मंडे मंत्र वाले वीडियो पर यूजर्स ने भी काफी अच्छे रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, स्मृति जी... आपका ये व्यक्तित्व भी काफी अच्छा लगता है। हम लोग इसे खूब पसंद करते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम आप लोग तो 24*7 एक्टिव रहते हो। फिर आपको भी मंडे ब्लूज का अनुभव होता है क्या?' 

    
हेरा-फेरी का वीडियो भी शेयर किया 
इससे पहले 19 फरवरी को भी स्मृति ईरानी ने संडे और मंडे की लड़ाई का एक फनी मीम शेयर किया। ये हेरा-फेरी फिल्म का वीडियो है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी दिखते हैं। वीडियो में परेश रावल को 'मंडे'और अक्षय को'संडे' दिखाते हुए डायलॉग पेश किया था। इसमें 'संडे' यानी अक्षय कहते हैं, 'मैं चला जाऊंगा, देख मैं चला जाऊंगा हां?' वहीं 'मंडे' यानी परेश कहते हैं' हां-हां, तू जा ना रे..'

हमारा भी एक जमाना था...
स्मृति ने अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। ये फोटो तब की है, जब स्मृति टीवी कार्यक्रमों में बतौर अभिनेत्री काम करती थीं। स्मृति ने इस फोटो को हैशटैग हमारा भी एक जमाना था के साथ शेयर किया है। इसमें भी यूजर्स ने काफी अच्छे रिएक्शन दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed