फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani says Rahul Gandhi as Congress chief will be 'achhe din for BJP'.

राहुल गांधी के प्रमोशन की खबरों से खुश हैं स्मृति इरानी

Thu, 02 Jun 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani says Rahul Gandhi as Congress chief will be 'achhe din for BJP'.
- फोटो : PTI
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर मजाकिया लहजे में निशाना साधा है।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाता है तो ये बीजेपी के लिए 'अच्छे दिन' जैसा होगा।

दूसरी ओर उनसे जब पूछा गया कि आखिर सोशल मीडिया पर उनको निशाना क्यों बनाया जाता है इसके जवाब स्मृति इरानी ने कहा कि जब भी मुझ पर कोई उंगली उठाता है तो उसका तुरंत जवाब दे देती हूं इसलिए मेरे पर निजी तौर पर ज्यादा हमले किए जाते हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बातें कहीं, साथ ही अपने मंत्रालय की भावी योजनाओं के बारे में भी कई अहम बातें साझा की।

हैदराबाद विश्वविद्यालय और जेएनयू को लेकर दी प्रतिक्रिया

Smriti Irani says Rahul Gandhi as Congress chief will be 'achhe din for BJP'.
स्मृति इरानी से जब हैदराबाद विश्वविद्यालय में पिछले साल हुए विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि हम एक सरकार के तौर पर किसी भी विश्वविद्यालय के दैनिक कामकाज पर दखलंदाजी नहीं कर सकते। मैंने इस मुद्दे पर संसद में जो कुछ कहा उससे जुड़े सभी जरूरी कागजात मुहैया भी कराया।

वहीं जब जेएनयू मुद्दे पर उनसे सवाल किया गया तो केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि अगर कोई कॉलेज या विश्वविद्यालय लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देगा तो सियासी स्थिति के तौर पुलिस क्यों नहीं बुला सकते? ये एडमिनिस्ट्रेशन का फैसला है, इसमें केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकता। जेएनयू के लिए ये चुनौती पहले भी थी। 2009 में वहां लाठीचार्ज हो चुका है। उस समय राहुल गांधी जेएनयू क्यों नहीं गए?

जब उनसे पूछा गया कि क्या आरएसएस शिक्षा व्यवस्था में दखलंदाजी कर रहा तो केंद्रीय मंत्री ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। दूसरी ओर जब उनसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि मेरा मंत्रालय भी मुझसे छीन लिया जाए? वहीं जब राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के कयासों लेकर उनसे सवाल किया गया तो स्मृति इरानी ने इसे बीजेपी के 'अच्छे दिन' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed