फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani’s another Twitter tiff, locks horns with Bihar Congress leader.

बिहार के शिक्षा मंत्री ने डियर कहा तो भड़क गईं स्मृति इरानी

Tue, 14 Jun 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani’s another Twitter tiff, locks horns with Bihar Congress leader.
- फोटो : PTI
बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चौधरी के एक ट्वीट को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी खफा हो गई हैं। ट्वीट में स्मृति इरानी को 'डियर' कह के संबोधित किया गया था। जिससे नाराज होकर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया।
विज्ञापन


स्मृति ने ट्विटर पर ही कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया। दरअसल पूरा मामला उस समय सामने आया जब केंद्रीय शिक्षा नीति के मुद्दे पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने एक ट्वीट केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित करते हुए किया। इस ट्वीट में अशोक चौधरी ने स्मृति इरानी को 'डियर' कह कर संबोधित करते हुए कहा कि 'कभी राजनीति और भाषण से वक़्त मिले तो शिक्षा निति की तरफ भी ध्यान दें।'
विज्ञापन

 



स्मृति इरानी ने तुरंत ही ट्वीट से कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, 'आखिर महिलाओं को 'डियर' कह के कब से संबोधित करने लगे अशोक जी?'
 

स्मृति-अशोक चौधरी में ट्विटर वॉर

Smriti Irani’s another Twitter tiff, locks horns with Bihar Congress leader.
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जमकर ट्विटर वॉर देखने को मिला।
 


 

 

 

 

 

शिक्षा नीति को लेकर दोनों नेता आमने-सामने

Smriti Irani’s another Twitter tiff, locks horns with Bihar Congress leader.
दोनों नेताओं के बीच जारी ट्विटर वॉर यहीं खत्म नहीं हुआ। इस दौरान बिहार की शिक्षा नीति से लेकर भारत की शिक्षा नीति पर जमकर सवाल खड़े किए गए।
 

 


 

 

 


आखिरकार कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने ही इस ट्वीट वॉर को खत्म किया। उन्होंने कहा कि अभी भी मेरा सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। हालांकि दोनों नेताओं के ट्वीट्स पर दूसरे यूजर्स ने भी जमकर टिप्पणी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed