फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti irani, rijiju, rudi and other politician crazy about looking Slim.

स्लिम दिखने के लिए स्मृति ईरानी कर रहीं मेहनत, अन्य नेताओं में भी बढ़ा क्रेज

Fri, 04 Jan 2019 07:41 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Fri, 04 Jan 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Smriti irani, rijiju, rudi and other politician crazy about looking Slim.
स्मृति, जेटली, रूडी व अन्य नेताओं में स्लिम दिखने का बढ़ा क्रेज - फोटो : social media
कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क हैं। वह कांस्टीट्यूशन क्लब के जिम में एक्सरसाइज करके वजन घटाने में लगी हैं। ईरानी को वैसे भी अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के चुनाव में चुनौती देना है। ईरानी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, राजीव प्रताप रुडी भी स्लिम रहने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को भी आप देख सकते हैं, उन्होंने काफी वजन घटा लिया है। गडकरी पहले की तुलना में अब काफी स्मार्ट दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं योगाभ्यास 

प्रधानमंत्री के बारे में भी जानकारी मिली है। सूचना है कि वह व्यस्तता के कारण एक्सरसाइज के लिए कम समय निकाल पाते हैं। योगाभ्यास करते हैं, लेकिन जिम आदि के लिए महीने में बमुश्किल 10-12 दिन का उन्हें समय मिल पाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने भी वजन घटाया है। वह पहले से अधिक चुस्त-फुर्त स्मार्ट हुए हैं। पीने में हिमालया का मिनरल वाटर पसंद करते हैं और खान-पान में विशेष ध्यान रखते हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी लोक सभा चुनाव 2019 की चुनौतियों, दौरों, व्यस्तता को ध्यान में रखकर सेहत को लगातार दुरुस्त करने में लगे हैं। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री ने इसके बाबत अपना एक वीडियों भी जारी किया था। जिसमें वह सुबह की सैर, व्यायाम आदि करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने भी बदला खान-पान

वित्तमंत्री अरुण जेटली को आप देख सकते हैं, जिन्होंने एम्स से गुर्दे का प्रत्यारोपण कराकर लौटने के बाद अपने खान-पान को बहुत दुरुस्त किया है। चिकित्सकों ने उन्हें संक्रमण से बचने के लिए लंबी-चौड़ी हिदायत दे रखी है, लेकिन काम का बोझ, मिलने, जुलने के दौर में उनसे थोड़ी बहुत लापरवाही हो जा रही है। अरुण जेटली भी सेहत सुधारने में लगे हैं। उन्होंने काफी वजन घटाया है। सूत्रों की माने तो कोई 15 किलो तक वजन घटा लिया है।

समाजवादी पार्टी के सुरेन्द्र नागर कांस्टीट्यूशन क्लब अऑफ इंडिया में पसीना बहाते हुए देखे जा सकते हैं। नागर ने भी वजन घटा लिया है। स्लिम, सिलेंड्रिकल और स्मार्ट दिखने लगने लगे हैं। सीताराम येचुरी भी हेल्थ कांसस हैं। वह भी व्यायाम करना नहीं भूलते। 

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सूत्रों के अनुसार करीब 80 सांसद और आधा दर्जन केन्द्रीय मंत्री नियमित यहां की सेवाएं लेते हैं। क्लब में बाकायदा जिम ट्रेनर है। अच्छी और गुणवत्ता की मशीनें हैं और शाम के राजनीति के धुरंधर अपनी सेहत सुधारने आते हैं।

राजीव प्रताप रुडी के प्रयासों का असर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी नये विचारों, नव सृजन के लिए जाने जाते हैं। स्मार्ट रूडी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का कायाकल्प कर दिया है। आंतरिक साज-सज्जा से लेकर क्लब की आमदनी को सुधारने तक में रूडी ने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रयास किया है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है।


कांस्टीट्यूशन क्लब की संसद सदस्यों के लिए कैंटीन भी अब काफी अच्छी है। स्वादिष्ट थाई, चाइनीज, यूरोपियन, नार्थ इंडियन, इटालियन फूड का भी यहां आनंद लिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह सुविधा भी केवल संसद के सदस्यों या उनके मेहमान के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed