फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani ridiculed Congress leader Rahul Gandhi as a VIP kisan sits on sofa on tractor

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'वो वीआईपी किसान हैं, सोफा वाले ट्रैक्टर पर बैठते हैं'

Mon, 05 Oct 2020 07:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani ridiculed Congress leader Rahul Gandhi as a VIP kisan sits on sofa on tractor
Rahul gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। स्मृति ने राहुल गांधी को 'वीआईपी किसान' बताया। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह पंजाब में अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर पर एक गद्दी वाली सीट पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों के रूप में देखे जा रहे तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस शासित उत्तरी राज्य में 'खेत बचाओ यात्रा' नाम की ट्रैक्टर रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से गांधी को हराने वाली ईरानी ने यहां कहा, ‘वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं। उनकी तरह का वीआईपी किसान कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे एवं हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री ने गांधी पर उनके इन बयानों के लिए प्रहार किया कि सत्ता में आते ही वह विवादास्पद कानूनों को रद्द कर देंगे।

भाजपा नेता ने दावा किया कि ‘सत्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘संसदीय परंपराओं का सम्मान करना उनकी प्रकृति में नहीं है’ क्योंकि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार में उन्होंने एक अध्यादेश (दोषी सांसदों को बचाने) को फाड़ दिया था।

ईरानी ने कहा कि ‘आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।’ उन्होंने दावा किया कि नए कानून किसानों को अपने उत्पाद किसी को, कहीं भी अपनी मर्जी के मुताबिक बेचेने का अधिकार देते हैं लेकिन कांग्रेस परेशान है क्योंकि इसकी राजनीति कृषकों को बिचौलियों पर निर्भर रखने की है।


ईरानी ने दावा किया कि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस उन कानूनों के क्यों खिलाफ है जिससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित और जल्द भुगतान हासिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed