फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani press conference on bjp win recent elections says people believe in pm modi leadership ddc panchayat

स्मृति ईरानी बोलीं- इस साल हुए हर चुनाव में भाजपा को मिली जीत, लोगों को पीएम के नेतृत्व पर भरोसा

Mon, 28 Dec 2020 01:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Dec 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
smriti irani press conference on bjp win recent elections says people believe in pm modi leadership ddc panchayat
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : Twitter

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने हाल में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा के देशभर के कार्यकर्ताओं ने माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 27 सितंबर, 2020 से लेकर कल तक एक प्रदेश का विधानसभा चुनाव, 11 प्रदेशों में उपचुनाव, 8 स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है। अरुणाचल प्रदेश में 22 दिसंबर को वोटिंग के बाद अब तक 242 जिला पंचायत की सीटों में से भाजपा ने 187 में जीत दर्ज कराई है। साथ ही 6,450 ग्राम पंचायत के हमारे सदस्य अरुणाचल में चुनकर आए हैं।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'भाजपा ने पासीघाट म्यूनिसिपल काउंसिल में भी अपनी जीत दर्ज करा ली है। इसकी तुलना में कांग्रेस पासीघाट में 2 तक सिमट कर रह गई है। ग्राम पंचायत में भी कांग्रेस का वही हाल हो जो उनके निवर्तमान अध्यक्ष का अमेठी में हुआ। गोवा में जिला पंचायत के चुनाव ने अनोखा इतिहास रचा। उसमें 48 सीटों में से भाजपा 33 सीटों पर जीती। आज दिल्ली में वो राजनीतिक दल जो चक्का जाम करके बैठे हैं, वो मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने गौ हत्या को प्रोत्साहित किया, जनता उन्हें दंडित करेगी: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी

भाजपा नेता ने कहा, 'प्रशंसनीय हैं भाजपा के वो कार्यकर्ता जिन्होंने बोडोलैंड टेरिटोरियल कॉउंसिल 2020 के चुनाव में जनता के आशीर्वाद से यूपीपीएल और जीएसपी के साथ गठबंधन करके जीत दर्ज कराई। डीडीसी का चुनाव जम्मू कश्मीर की धरती पर एक अनोखा इतिहास रच गया। इस चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराकर, जनता के बीच श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।'


हैदराबाद निगम चुनाव का जिक्र करते हुए ईरानी ने कहा, 'जिस ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पिछले चुनाव में भाजपा ने मात्र 4 सीटें जीती थी, वहां इस बार 12 गुना ज्यादा सीटें जीती और 48 सीटों पर विजय के माध्यम से एक इतिहास बनाया।'

कृषि कानूनों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जब से कृषि सुधार बिल देश की संसद ने पारित किए तब से विपक्षी दल एक भ्रांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि देश की ग्रामीण जनता भारत सरकार के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त कर रही है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि किस प्रकार से किसानों, ग्रामीणों, गृहणियों और सामान्य जनता ने पिछले चुनावों में श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पर अपना विश्वास प्रतिस्थापित किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed