फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani in Lok Sabha No Confidence Motion Modi Government INDIA Opposition news and update

BJP: 'आज सदन में भारत माता की हत्या की बात हुई, उस पर कांग्रेस ने ताली बजाई', राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी

Wed, 09 Aug 2023 01:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल को घेरते हुए कहा कि आज तक हमारे संसदीय इतिहास में भारत मां की हत्या की बात करने वालों ने कभी मेज नहीं थपथपाई थी। आज कांग्रेस के नेताओं ने यह भी कर दिया।

विज्ञापन
smriti irani in Lok Sabha No Confidence Motion Modi Government INDIA Opposition news and update
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए संबोधन को लेकर सदन में ही जबरदस्त हंगामा हुआ। राहुल गांधी के तुरंत बाद उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में हराने वालीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि आप हिंदुस्तान नहीं हैं, भारत मेरिट पर भरोसा करता है, वंशवाद पर नहीं।

विज्ञापन


भारत मां की हत्या पर बजाई गईं तालियां
उन्होंने कहा कि पहली बार भारत मां की हत्या की बात और कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी है विपक्षी सदस्यों ने। यहां आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है। मैं इनसे पूछती हूं, इन्हीं के गठबंधन के एक सदस्य बैठे हैं, जो तमिलनाडु में कहते हैं कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत। क्या भारत केवल उत्तर भारत है, अगर दम है तो अपने सहयोगी को मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन


ये बात करते हैं इंसाफ की
उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो भारत पर इस तरह का कटाक्ष करने वाले इस नेता का खंडन करके बताएं। कांग्रेस के एक नेता ने कोर्ट में जाकर वक्तव्य दे दिया कि कश्मीर में जनमत संग्रह होना चाहिए। अगर हिम्मत है गांधी खानदान में है तो कांग्रेस के उस नेता का वक्तव्य क्यों है। आप भारत नहीं हैं। क्या भारत विभाजित हो, यह कांग्रेस के नेतृत्व के निर्देश के अनुसार है? हमारे राष्ट्र के संसदीय इतिहास में आज तक भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी बैठकर मेज नहीं थपथपाते। इन्होंने मेज थपथपाई है। ये बात करते हैं इंसाफ की? यह चेहरा धूमिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कश्मीरी पंडितों की सुनें दास्तान 
स्मृति ईरानी ने कहा कि यह चेहरा धूमिल है। मैं बताऊं किसका चेहरा है? यह चेहरा गिरिजा टिक्कू का है। कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुन लीजिए। नब्बे के दशक में एक महिला यूनिवर्सिटी में अपना चेक लेने जाते हैं। बस से घर लौटने का प्रयास करते हैं। पांच मर्द खींचकर ले जाते हैं, बलात्कार करते हैं और आरी से बदन काट देते हैं। जब गिरिजा टिक्कू के जीवन पर एक फिल्म में दिखाया गया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे प्रपोगैंडा कहा। आप नहीं चाहते कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुनाई जाए। सरला भट्ट को भी अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ये आप अपने आप को इंसाफ का पुजारी बताते हैं, लेकिन मुझे बताइए कि गिरिजा टिक्कू और सरला भट्ट को कब इंसाफ मिलेगा? तब वहां यह नारा दिया जाता था कि या तो धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो।


स्मृति का राहुल पर तंज- मैं जोड़ों के दर्द पर भाषण नहीं दूंगी
स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां दिल्ली में सिख बच्चों के अंगों को काटकर उनकी मां के मुंह में ठूंसा गया। त्रिलोकपुरी में तीस औरतों को इकट्ठाकर गांव में ले जाकर बलात्कार किया गया। एक महिला ने कहा कि उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके सामने उसके बेटे को जला दिया गया। मैं जोड़ों के दर्द पर भाषण नहीं दूंगी, इतना जरूर कहूंगी कि जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा है, जब ये इन वादियों में गए, तब ये बर्फ के गोलों के साथ खेल रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने 370 को हटाया, तब तस्वीर बदली। इन्होंने कहा कि ये मणिपुर गए थे, यात्रा में गए थे। यात्रा में इन्होंने क्या आश्वासन दिया? इनका बस चले तो 370 को दोबारा स्थापित कर देंगे। आज जो सदन से भाग गए हैं उन्हें कहना चाहती हूं कि इस देश में अब धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कश्मीरी पंडितों को धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो कहने वाला अब कोई बचेगा नहीं। 

स्मृति का दावा- तरुण गोगोई ने 2012 में कहा था कि सरकार सेना नहीं भेज रही
स्मृति ने कहा कि 1984 के दंगों का, गिरिजा टिक्कू का विवरण सुनकर जो चले गए, उनसे पूछना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि वो राजस्थान गए हैं। भीलवाड़ा में 14 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार होता है। उसे काटा जाता है, फिर भट्ठी डाल दिया जाता है। इस सदन की दो महिला सदस्य परिवार से मिलने गई थीं। उनका वक्तव्य है। बच्ची का मात्र एक हाथ भट्ठी के बाहर छूट गया था। आज ये जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। बंगाल में 60 साल की महिला का दुष्कर्म हुआ। कांग्रेस की एक नेत्री गईं। 2012 में तरुण गोगोई ने स्वयं वक्तव्य दिया कि दंगे हो रहे हैं, कांग्रेस की केंद्र की सरकार सेना नहीं भेज रहा। कोकराझार में तीन-तीन महीने कर्फ्यू था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed