फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani hit back at Rahul: blame family trust took farmers land for medical college But built a guest house

स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार, कहा- 'आत्मनिर्भर बजट को पीठ दिखाकर चले गए'

Thu, 11 Feb 2021 09:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani hit back at Rahul: blame family trust took farmers land for medical college But built a guest house
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : Lok Sabha tv

नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में सरकार को घेरा तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर पलटवार किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने किसानों की बात कर सरकार पर आरोप लगाए, लेकिन मैं हैरान हूं कि यह व्यक्ति जहां से सांसद था, उस क्षेत्र को लेकर सदन में चर्चा में कभी शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि जब वह अमेठी के सांसद थे, तो उनके परिवार के एक ट्रस्ट ने मेडिकल कॉलेज खोलने के बहाने किसानों की जमीन ले ली, लेकिन उन्होंने वहां अपने लिए एक गेस्ट हाउस बनाया। अमेठी के सांसद होने के नाते मैं यह कहना चाहूंगी कि अगर किसी ने वहां मेडिकल कॉलेज के लिए प्रावधान किया तो वह नरेंद्र मोदी थे। 

विज्ञापन


'आत्मनिर्भर बजट को पीठ दिखाकर चले गए'

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए ईरानी ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और जोड़ने वाला है, जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदन में पीठ दिखाकर चले गए। एक व्यक्ति झूठ की नींव पर कितनी बड़ी इमारत बना सकता है और सदन की गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते हुए संसद से पारित कानून को किस तरह काला कहता है, यह आज देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पूर्व राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन कानूनों से मंडिया खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था-हम दो हमारे दो। जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है उसी तरह यह नारा फिर से आया है। यह हम दो, हमारे दो की सरकार है। 


बजट पर चुप रहने का किया एलान
राहुल गांधी ने कहा कि सदन में किसान आंदोलन पर चर्चा नहीं कराए जाने के विरोध में वह बजट पर चुप रहेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निचले सदन में कहा कि कुछ लोग हतप्रभ हैं कि बजट पर चर्चा है तो कोई क्यों चर्चा नहीं करे, लेकिन जिस व्यक्ति ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी की सुध नहीं ली, वह बजट पर क्या चर्चा करेंगे। 


ईरानी ने आगे कहा कि इस व्यक्ति ने बजट पर चर्चा से इनकार किया, लेकिन वे एक दिन अमेठी जाएं। वहां के तीन लाख गरीब परिवारों की महिलाएं खुले में शौच करती थी। पूर्व सांसद ने वहां एक शौचालय नहीं बनवाया। अमेठी के तीन लाख परिवारों समेत 10 करोड़ गरीब परिवारों को जीवन में पहली बार शौचालय की सुविधा मिली है। यह जेंटलमैन इस सदन में बजट पर चर्चा नहीं करना चाहता है, यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है। जिन लोगों ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, जैसे नारों का समर्थन किया है, वे भारत को समर्पित बजट का कभी समर्थन नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed