फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani Birthday today, this is how she take entry in politics

स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर राजनीतिक दिग्गजों की बधाई, पॉलिटिक्स में ऐसे हुई थी एंट्री

Fri, 23 Mar 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Birthday today, this is how she take entry in politics
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

केंद्रीय कपड़ा एवं सूचना तथा प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का आज जन्मदिन है। वह 40 साल की हो गईं हैं और देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। हालांकि भूलवश उन्होंने अपने ट्विटर पर स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री लिख दिया गया है। जबकि इन दिनों वह सूचना एवं प्रसारण व कपड़ा मंत्री हैं।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के सीनियर नेता मनोज सिन्हा ने भी उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर सिन्हा ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ लिखा कि ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। 
 


ऐसे मिली थी पॉलिटिक्स में एंट्री 

स्मृति ईरानी के पॉलिटिकल करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से मिली प्रसिद्धी को भुनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ईरानी को दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से टिकट दिया था। वह कपिल सिब्बल से हार गईं थीं लेकिन बीजेपी ने उनके भीतर छिपा राजनेता टटोल लिया था। इसी के साथ उनको साल 2004 में महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बना दिया गया। धीरे-धीरे पार्टी के भीतर स्मृति ईरानी की पैठ मजबूत होती चली गई। वह पांच बार केंद्रीय समिति की कार्यकारी सदस्य मनोनीत हो चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किया जा चुका है। 

साल 2010 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बीजेपी की महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद साल 2011 में वह गुजरात की राज्यसभा सांसद भेजी गईं। इसी साल उन्हें हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। स्मृति ईरानी के लिए निर्णायक मोड़ तब आया जब उन्हें राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई। इस सीट पर राहुल गांधी के अलावा आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास भी चुनाव लड़ रहे थे। यहां स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी चुनौती दी। हालांकि वह हार गईं थी लेकिन राज्यसभा सांसद होने के नाते उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed