फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti irani attack on congress Vijayaaraje Scindia did not get access to toilet in jail

स्मृति इरानी बोलीं- कांग्रेस ने विजयाराजे सिंधिया को जेल में शौचालय तक की सुविधा नहीं दी थी

Tue, 16 Oct 2018 05:19 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
smriti irani attack on congress Vijayaaraje Scindia did not get access to toilet in jail
स्मृति ईरानी
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के ऊपर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को जेल में बंद कर दिया था। उन्हें अपमानित और परेशान करने के लिए उनके सेल में शौचालय की व्यवस्था तक नहीं की गई थी।
विज्ञापन

 
ग्वालियर राजघराने की राजमाता सिंधिया के जन्मशती वर्ष पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें डराने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर तरह का दबाव डाला था, लेकिन वह उन्हें झुकाने में कामयाब नहीं हो पाई। जेल में उनकी पहचान कैदी नम्बर 2265 के रूप में बन गई थी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को उसी तरह जूझने और न झुकने की कोशिश करनी होगी। सरकार उन्हें हर तरह से आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा के महिला मोर्चे की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश की महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उज्ज्वला योजना के द्वारा सरकार ने ऐसी महिलाओं के आंखों के आंसू पोछने का काम किया है जिसके बारे में कोई सरकार कभी सोचती भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जनधन योजना और बैंकों में खाता खोलने और छोटे कर्ज दिये जाने से सबसे ज्यादा महिलाओं को ही लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed