फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani, Anurag Thakur, Narayan Rane Not In Modi 3.0 Cabinet: Sources

NDA 3.0: मोदी 3.0 मंत्रिमंडल से अनुराग ठाकुर के साथ ही स्मृति ईरानी, नारायण राणे का पत्ता भी कट सकता है

Sun, 09 Jun 2024 06:12 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 06:12 PM IST
सार

NDA 3.0: मोदी 3.0 मंत्रिमंडल से अनुराग ठाकुर के साथ ही स्मृति ईरानी, नारायण राणे का पत्ता भी कट सकता है 

विज्ञापन
Smriti Irani, Anurag Thakur, Narayan Rane Not In Modi 3.0 Cabinet: Sources
मोदी 3.0 - फोटो : ani

विस्तार

मोदी 3.0 कैबिनेट में कई मंत्रियों का पत्ता कट गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे को भी मंत्रिमंडल में नहीं शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने मोदी 3.0 सरकार को दी शुभकामनाएं

वहीं अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंंडल की शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा सांसद-निर्वाचित अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उनके सभी मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। वे अद्भुत काम करें और अगले 5 सालों में देश को आगे ले जाएं। जहां तक मोदी कैबिनेट और आज के शपथ ग्रहण समारोह का सवाल है, तो मन की बात से जुड़े कई लोग और विकसित भारत अभियान चलाने वाले सभी लोग मेरे आवास पर मौजूद हैं। ये मेरा सौभाग्य है वो यहां पर आए हैं, हम यहां से शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।''
विज्ञापन


स्मृति ईरानी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हार गईं थी चुनाव

स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस के वफादार प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 1 लाख 60 हजार से ज्यादा वोटों से लोकसभा चुनाव में हार गई थीं। वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। हालांकि पांच साल पहले उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस के गढ़ अमेठी से ही शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर चुनाव जीते लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं!

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अनुराग टाकुर के के पास खेल, सूचना और प्रसारण विभाग थे। लेकिन सूत्रों  के मुताबिक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवीनतम गठबंधन सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे।

वहीं राणे  की बात करें तो उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा चुनाव जीता है और मोदी 2.0 में वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री थे। लेकिन इस बार मोदी 3.0 कैबिनेट से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।

 

इन हारे हुए नेताओं को भी नहीं मिलेगी मंत्रिपरिषद में जगह

 

साध्वी निरंजन ज्योति, आर के सिंह, अर्जुन मुंडा, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्रा टेनी, सुभाष सरकार, भारती पंवार, राव साहेब दानवे, कपिल पाटिल इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।


इसके साथ ही पिछली बार मंत्रिपरिषद में शामिल मीनाक्षी लेखी, जनरल वीके सिंह, अश्वनी चौबे को इस बार पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया था। 


साथ ही अजय भट्ट, राजकुमार रंजन सिंह,  जॉन बारला, भगवत कराड इन नेताओं को भी इस बार कैबिनेट में शामिल ना किए जाने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed