फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smog chokes Delhi, Here are some important updates

केंद्र ने कहा- 80 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्ली खुद जिम्मेदार

Mon, 07 Nov 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Smog chokes Delhi, Here are some important updates
दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण से पैदा हुए हालात में सुधार नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस पर सियासत बढ़ती जा रही है। पर्यावरण मंत्री अनिल दवे ने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाए इसे रोकने के लिए अहम कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए 80 फीसदी दिल्ली जिम्मेदार है, जबकि बाकी के 20 फीसदी के लिए आस पास के राज्य जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा, 'हमने 4 राज्यों के साथ बैठक की। सभी-मिल बैठकर इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। प्रदूषण से निपटने के लिए राज्यों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद की जाएगी। आरोप-प्रत्यारोप बंद का दौर खत्म हो। अभी हवा को पल्यूशन मुक्त करने की जरूरत है, ताकि सभी लोग सांस ले सकें। जब तक राज्य खुद आगे नहीं बढ़ती, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।'
विज्ञापन

 


वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुक्रवार को प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ऑड-ईवन को लागू करने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने फटकार लगाई है। एनजीटी ने कहा है कि ऑड-ईवन फेल रहा है। 

पर्यावरण की इस भयावह स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। कोर्ट देखेगा कि क्या प्रदूषण को रोकने के लिए जारी किए गए उसके पहले के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टर भी लोगों को सही क्वालिटी के मास्क इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। 

सोमवार सुबह को ऐसे रहे हालात 
दिल्ली और एनसीआर में सोमवार सुबह भी प्रदूषण का स्तर भयावह ही रहा। लोदी रोड पर पीएम-10 का स्तर 500 के पार रहा जो बेहद खतरनाक माना जाता है। चाणक्यपुरी और आरके पुरम जैसे हरित क्षेत्रों वाले इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर रहा। 


बुधवार तक बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली के ज्यादातर स्कूल बुधवार तक बंद रहेंगे। कई स्कूलों ने 14 नवंबर तक शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। 
 
दिल्ली सरकार भी सक्रिय
दिल्ली सरकार ने इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर लोगों से प्रदूषण को नियंत्रित करने के तरीकों पर सलाह मांगी है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने Change.org पर  लोगों से सलाह मांगते हुए पूछा है, 'प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए और निजी तौर पर आप क्या कर सकते हैं?' आप अपनी सलाह यहां दे सकते हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने बीती रात करीब 11 बजे राजधानी के एंट्री प्वॉइंट पर जाकर वाहनों की प्रदूषण जांचा। इस दौरान बड़ी संख्या में चालान भी काटे गए। सिसोदिया ने कहा कि मकसद व्यवसायिक और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से हतोत्साहित करना है।

केंद्र सरकार ने बुलाई अहम बैठक
केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed