फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smog Alert: 20 states-union territories under dense fog; 15 killed in cold weather know all updates in hindi

Smog Alert: 20 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश घने कोहरे की जद में; सर्द मौसम में 15 की मौत,12 उड़ानें रद्द

Mon, 06 Jan 2025 06:07 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 06 Jan 2025 06:07 AM IST
सार

घने कोहरे के चलते दिल्ली के पालम समेत कई इलाके में सुबह 4:00 बजे 7:30 बजे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई।

विज्ञापन
Smog Alert: 20 states-union territories under dense fog; 15 killed in cold weather know all updates in hindi
Fog Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच घने कोहरे ने भी उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया रहा। उत्तर पश्चिम में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर में त्रिपुरा तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घने कोहरे की मोटी चादर फैली रही। कई इलाकों में दृश्यता शून्य रह गई। कोहरे ने सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया।

विज्ञापन

सर्द मौसम में 15 लोगों की मौत
कोहरे के कारण 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। 100 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। कोहरे के चलते 51 ट्रेनें भी देर से चलीं। सर्द मौसम ने 15 लोगों की जान भी ले ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वर्षा व बर्फबारी में सड़क से फिसलकर एक वाहन शनिवार देर रात नाले में गिर गया। उसमें छह लोग सवार थे, जो रातभर वहीं पड़े रहे। सुबह जब हादसे का पता चला, तब तक ठंड से इनमें से चार की मौत हो चुकी थी। चालक समेत दो लापता हैं। यूपी में ठंड लगने से 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें हमीरपुर में 5, भदोही व महोबा में एक-एक मौत शामिल है। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में साढ़े तीन घंटे दृश्यता शून्य
घने कोहरे के चलते दिल्ली के पालम समेत कई इलाके में सुबह 4:00 बजे 7:30 बजे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। श्रीनगर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी, जिसके चलते सुबह के समय दोनों जगहों से क्रमश: 10 और दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
 

विज्ञापन

51 ट्रेनें चलीं देर से
कोहरे के कारण 51 ट्रेनें भी देर से चलीं, जिनमें ज्यादातर देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जयपुर-बठिंडा तीन घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट  पांच घंटे, सिरसा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चली।

पहाड़ पर कोकेरनाग, मैदान में मंडला सबसे ठंडा
जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मंडला में सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में न्यूनतम पारा 9 डिग्री, गाजियाबाद व नोएडा में 8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed