फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smart City will collect revenue by own through issuing bonds

स्मार्ट शहर बांड जारी कर अपने स्तर पर जुटायेंगे राजस्व

Tue, 25 Oct 2016 10:18 PM IST
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Smart City will collect revenue by own through issuing bonds
स्मार्ट सिटी
केंद्र सरकार स्मार्ट मिशन में चुने गये शहरों को अपने स्तर पर वित्तीय संसाधन जुटाने के लिये प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिये सरकार ने परामर्शदाता संस्थाओं का चुनाव किया गया है। इनकी मदद से स्थानीय शहरी निकाय बॉंड जारी करके राजस्व जुटा सकेंगे। मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, परामर्शदाता संस्थायें सबसे पहले शहरी निकायों की क्रेडिट रेटिंग करेंगी। जिसके बाद संबंधित निकाय बांड जारी कर सकेगा। सोमवार को इसकी जानकारी सभी राज्यों के शहरी विकास सचिवों को दे दी गयी है।
विज्ञापन


दरअसल, स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा-निर्देशों में प्रावधान था कि मिशन में चयनित स्थानीय निकायों को केंद्र व राज्य सरकारों से आर्थिक मदद तो मिलेगी ही। इसके साथ ही स्थानीय निकायों को अपने स्तर पर भी वित्तीय संसाधन जुटाने होंगे। इसके लिये निगमों को बॉड जारी करने की इजाजत दी गयी थी, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से ऋण ले सकेंगे।
विज्ञापन


इस दिशा में आगे बढ़ते हुये केंद्र सरकार ने नौ परामर्शदाता संस्थाओं की पहचान की है। यह संस्थाएं संबंधित शहरों के स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) को तकनीकी मदद मुहैया करायेंगी। जिससे बाजार से संसाधन जुटाया जा सके। साथ ही विश्व बैंक के दिशा-निर्देशों पर शहरों की क्रेडिट रेटिंग भी करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय अधिकारयिं ने बताया कि मिशन में चयनित सभी 60 शहरों की क्रेडिट रेटिंग का काम शुरू हो गया है। अगला चरण निगम बॉंड जारी करने का होगा। इसके आधार पर विश्व बैंक समेत दूसरी वैश्विक संस्थानों के साथ बाजार से भी राजस्व जुटाया जा सकेगा। नौ परामर्शदाता संस्थायें इस काम में स्थानीय निकायों की मदद करेंगी। सोमवार को सभी राज्यों के शहरी विकास सचिवों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।


शहरी विकास में फ्रांस करेगा मदद
फ्रांसीसी उद्योग मंत्री करेस्टोपी सरग्यू ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस दौरान फ्रांस ने पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास की दिशा में शुरू हुई योजनाओं में सहयोग देने की रजामंदी दिखायी। वेंकैया नायडू ने फांसीसी मंत्री को बताया कि भारत सरकार शहरों में भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन के साथ मेट्रो आदि पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के साथ पानी व बिजली के अक्षय स्रोतों के दोहन पर काम कर रहा है। इससे पर्यावरण बेहतर होगा। बताया गया कि जमीनी हकीकत जानने के लिये तीस नवंबर को फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल आंध्र प्रदेश के अमरावती शहर का दौरा भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed