{"_id":"5e75ff388ebc3e72890154c6","slug":"small-traders-and-laborers-will-not-get-help-from-clap-government-should-take-immediate-steps-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व्यापारियों और मजदूरों को ताली बजाने से नहीं मिलेगी मदद: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छोटे व्यापारियों और मजदूरों को ताली बजाने से नहीं मिलेगी मदद: राहुल गांधी
Sat, 21 Mar 2020 05:19 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों एवं मजदूरों को ताली बजाने से मदद नहीं मिलेगी और इनको राहत देने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
गांधी ने ट्वीट कर किया, 'कोरोना वायरस हमारी नाज़ुक अर्थव्यवस्था पर एक कड़ा प्रहार है। छोटे, मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ताली बजाने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी।' उन्होंने कहा, ' आज नकद मदद, टैक्स ब्रेक और कर्ज अदायगी पर रोक जैसे एक बड़े आर्थिक पैकेज की जरुरत है। तुरतं कदम उठाये।'
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दिन कोरोना के खिलाफ जुटे हुए लोगों के सम्मान में आम जनता अपने घरों की बालकनी से पांच मिनट के लिए ताली या थाली बजाएं।
विज्ञापन