{"_id":"5834c9994f1c1b2b2513ba54","slug":"small-savings-scheme-will-not-run-in-old-notes-wedding-expenses-conditions-relaxed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बचत योजनाओं में नहीं चलेंगे पुराने नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छोटी बचत योजनाओं में नहीं चलेंगे पुराने नोट
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के ऐलान के 12वें दिन जारी नकदी संकट को देखते हुए सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है तो कुछ राहत भरे फैसले भी किए हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि छोटी बचत योजनाओं के लिए पुराने 500 और 1000 के नोट जमा नहीं किए जाएंगे। सरकार ने नोट बदलने या जमा कराने में धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं। इसके अलावा शादी वाले परिवारों में भी शहनाई की गूंज सुनिश्चित करने के लिए शर्तों में कुछ ढील देने का प्रावधान किया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि जिन परिवारों में शादी होने वाली है, उसके सदस्य यदि 10 हजार रुपये से अधिक की देनदारी साबित करते हैं तो उन्हें 2.5 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। बैंकों से भी कहा गया है कि किसानों को नकदी निकासी की सुविधा देने के लिए ग्रामीण सहकारी बैंकों में पर्याप्त कैश रखने की व्यवस्था करें ताकि वे रबी सीजन में बीज, खाद और अन्य जरूरी चीजें खरीद सकें।
आरबीआई की अधिसूचना के मुताबिक, जिस परिवार में शादी होने वाली है, वह परिवार यदि बिना बैंक खाते वाले व्यक्तियों को 10 हजार रुपये से अधिक के भुगतान करने का प्रमाण देता है तो उसे शादी का पूरा खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बिना केवाईसी के आवश्यक सेवाओं के बिल भुगतान की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है। किसानों की कर्ज से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने विशेष प्रबंध किए हैं। नाबार्ड जिला सहकारी बैंकों को कर्ज देगा ताकि इसे प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी और जरूरत मंद किसानों की जरूरत पूरी की जा सके। जिला सहकारी बैंक बैंक हर हफ्ते 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को देंगे।
बैंकों से यह भी कहा गया है कि कम अवधि में ही नोट बदलने और जमा करने वालों के बारे में भी ब्योरा देने के लिए तैयार रहें। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ जगहों पर देखा गया है कि कुछ बैंकों के शाखा अधिकारी अपने पद का अनुचित लाभ उठाते हुए धोखाधड़ी कर रहे हैं और 500 तथा 1000 रुपये के पुराने नोटों को बैंकों में जमा और बदली कर रहे हैं। लिहाजा बैंकों को इस तरह के धोखाधड़ी के कृत्यों पर तत्काल रोक लगाने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इनमें लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।