फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six-year-old girl dies after chocolate gets stuck in her throat in Karnataka

Karnataka: चॉकलेट ने छीनी मासूम की जिंदगी, गले में फंसने से छह साल की बच्ची की हुई मौत, जानें पूरा मामला

Thu, 21 Jul 2022 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Jul 2022 10:20 PM IST
सार

कर्नाटक में छह साल की एक बच्ची की मौत गले में चॉकलेट फंसने से हो गई। मामला कर्नाटक के उडुपी जिले का है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Six-year-old girl dies after chocolate gets stuck in her throat in Karnataka
मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में छह साल की एक बच्ची की मौत गले में चॉकलेट फंसने से हो गई। मामला कर्नाटक के उडुपी जिले का है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची का नाम सामन्वी पुजारी है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब  सामन्वी अपने घर से स्कूल जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल, बच्ची स्कूल जाने से मना कर रही थी। जिसके बाद उसके माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उसे चॉकलेट का बहाना देकर स्कूल जाने के लिए तैयार किया। इसी बीच बच्ची की स्कूल जाने के लिए बस आ गई। बस को देखते ही सामन्वी ने बिना रैपर खोले चॉकलेट खा ली। जिसके कारण चॉकलेट उसके गले में फंस गई और वह दम घुटने के कारण बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


यह देख आनन-फानन में लोग सामन्वी को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मणिपाल केएमसी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच बैंदूल पुलिस कर रही है। पुलिस ने कहा कि बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं, बच्ची की मौत के बाद स्कूल में भी अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed