{"_id":"5d6ba87b8ebc3e016025e3f3","slug":"six-students-suspended-for-waving-flag-like-pakistan-in-college-campus-in-kerala-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में कॉलेज परिसर में पाक जैसा झंडा लहराने पर छह छात्र निलंबित, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में कॉलेज परिसर में पाक जैसा झंडा लहराने पर छह छात्र निलंबित, एफआईआर दर्ज
Sun, 01 Sep 2019 04:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
पाक का झंडा
परंबरा के निकट एक कॉलेज के छात्रों ने परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता-जुलता झंडा लहराया, जिसके बाद कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। हरे रंग का झंडा कॉलेज में हो रहे चुनाव को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लहराया गया।
विज्ञापन
एमएसएफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई है। एमएसएफ नेतृत्व ने हालांकि आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि यह संगठन का आधिकारिक झंडा है, न कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि सिल्वर आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में 27 अगस्त को हुई घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामला आईपीसी की धारा 153 (बलवा कराने के आशय से जानबूझकर भड़काना), धारा 143 (गैर कानूनी तरीके से जमा होना) और धारा 147 (बलवे के लिए सजा) के समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। गैर कानूनी तरीके से जमा होने और बलवा कराने के आशय से भड़काने समेत अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
व्यापक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा, इस विवादास्पद झंडे में एमएसएफ का लोगो भी नहीं था। यह मानक आकार के अनुपात में भी नहीं था। इस संबंध में कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और वे फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।