फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Sri Lankan fishermen arrested for fishing in Indian maritime zone

कार्रवाई: छह श्री लंकाई मछुआरे गिरफ्तार, भारतीय तटरक्षक दल ने की कार्रवाई

Thu, 17 Mar 2022 09:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनकी नौका को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Six Sri Lankan fishermen arrested for fishing in Indian maritime zone
भारतीय तटरक्षक ने की कार्रवाई। - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को श्रीलंकाई मछुआरों पर बड़ी कार्रवाई की है। बल ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों  को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनकी नौका कोभी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले भी इसी महीने एक बार श्रीलंकाई मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीलंका के मछुआरे 16 मार्च को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान तटरक्षक जहाज वज्र ने कन्याकुमारी से लगभग 117 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में समुद्री निगरानी के दौरान उनकी नाव देखी।
विज्ञापन


जिसके बाद तटरक्षक बलों ने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 का उल्लंघन करने के आरोप में छह सदस्यीय मछुआरों के दल को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया। इस घटना को लेकर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चालक दल इस बात से पूरी तरह अवगत था कि वह भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहा है। इस दौरान जहाज की स्वचालित पहचान प्रणाली को जानबूझकर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करते हुए तटरक्षक बल ने नाव और मछुआरों को तूतीकोरिन बंदरगाह लाकर आगे की जांच के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed