फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six pilots suspended by DGCA in the case of Mamata Banerjee's Flight Emergency Landing

ममता बनर्जी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग मामले में छह पायलट बर्खास्त

Wed, 07 Dec 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
six pilots suspended by DGCA in the case of Mamata Banerjee's Flight Emergency Landing

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने उन 6 पायलटों को बर्खास्त कर दिया है जिनपर पिछले बुधवार को कम ईंधन के साथ फ्लाइट उड़ाने का आरोप था। इन पायलटों में इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया के दो-दो पायलट शामिल हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिगो की पटना-कोलकाता फ्लाइड में थीं। वो पटना से कोलकाता आ रही थीं। एयर इंडिया और स्पाइस जेट, इंडिगो के आगे थीं। टीएमसी ने इस मामले को राजनीतिक तूल देते हुए कहा कि ममता बनर्जी को मारने की साजिश की गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए का ये सख्त फैसला सभी एयरलाइंस के लिए चेतावनी है कि वो कम ईंधन के साथ उड़ान न भरें। खासकर सर्दियों के दिनों में जब विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से अक्सर प्लेन्स को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डाइवर्ट करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर दोनों सदनों में हुआ था जबरदस्त हंगामा

six pilots suspended by DGCA in the case of Mamata Banerjee's Flight Emergency Landing
ममता बनर्जी - फोटो : social media

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि इन पायलटों की दोबारा ट्रेनिंग के निर्देश दिए गए हैं। स्पाइसजेट ने भी इस बात की पुष्टि की है। वहीं इंडिगो ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका पायलट किसी भी तरह की जांच के लिए उपलब्ध रहेगा।

हालांकि डीजीसीए के इस सख्त फैसले से एयरलाइंस नाखुश हैं। उनके मुताबिक उनके पायलट्स ने बताया कि उनके पास उतना ईंधन था जिसकी सहायता से वो आसानी से किसी भी नजदीकी एयरपोर्ट पर उतर सकते थे।

इंडिगो के  मुताबिक पायलट्स के बीच तालमेल की कमी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की वजह से विमान 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने इस मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा किया था।

टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय ने आरोप लगाया था कि यह उनकी नेता को मारने की साजिश थी। सुदीप को इस मामले में विपक्ष का भी पूरा साथ मिला और बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, जेडीयू नेता शरद यादव समेत तमाम नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार से जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed