{"_id":"61070982ec03845efc62001e","slug":"six-people-misdeed-a-minor-girl-in-nagpur-maharashtra-and-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गुस्से में घर छोड़कर निकली नाबालिग लड़की से छह लोगों ने किया दुष्कर्म , तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गुस्से में घर छोड़कर निकली नाबालिग लड़की से छह लोगों ने किया दुष्कर्म , तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Aug 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:22 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि लड़की के पास पैसे नहीं थे, उसने ऑटोरिक्शा ड्राइवर शाहनवाज से मदद मांगी लेकिन आरोपी शाहनवाज ने मदद के बहाने उसे अपने ऑटोरिक्शा में बिठाया और अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि किशोरी घरवालों से नाराज होकर घर निकली थी। इस दौरान उसके साथ दो अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से चार ऑटोरिक्शा चालक शामिल हैं। गुरुवार की रात तिमकी इलाके में चार लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मायो अस्पताल चौराहे के पास दो और लोगों ने ऑटोरिक्शा में उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
आगे बताया कि लड़की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है। वह घर में अपनी भाभी से झगड़कर घर को छोड़ आई थी। उसके बाद उसके एक दोस्त ने से अपने ऑटोरिक्शा से लोहापुल इलाके में छोड़ दिया जहां वह एक ऑटोरिक्शा चालक से मिली, जिसकी पहचान बाद में मोहम्मद राशिद (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लड़की के पास पैसे नहीं थे, उसने शाहनवाज से मदद मांगी। साथ ही पैसे और रहने की जगह की मांग की। लेकिन आरोपी शाहनवाज ने मदद के बहाने उसे अपने ऑटोरिक्शा में बिठाया और एक शराब की दुकान पर ले गया। वहां उसने शराब पी और लड़की को जबरन पिलाया।
इसके बाद वह लड़की को एक किराए के घर में ले गया, जहां दो लोग पहले से ही रहते थे, वे दोनों नागपुर रेलवे स्टेशन पर काम करते हैं। यहां लड़की के साथ शाहनवाज उसके दोस्त तौशीफ साथ ही दो और लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में शाहनवाज लड़की को अपने तिपहिया वाहन से मेयो अस्पताल चौक ले गया और वहीं छोड़ गया।
अधिकारी ने बताया कि उसके वहां से जाने के बाद दो अन्य ऑटोरिक्शा चालक लड़की के पास पहुंचे और उसे जबरन अपने तिपहिया में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने कहा कि गनीमत यह रही कि देर रात दो लोगों ने उसे सड़क पर अकेला खड़ा देखा और मामले की जानकारी ली। लड़की ने उनसे कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है ताकि वह नासिक के लिए ट्रेन में चढ़ सके, उन्होंने उसे कुछ पैसे दिए।
नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, लड़की ने ट्रेन का टिकट खरीदा और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ गई, जहां सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की एक गश्ती टीम ने उसे देखा। कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर जीआरपी कर्मियों ने उसे विश्वास में लिया और फिर बाल देखभाल केंद्र को सौंप दिया।