{"_id":"62f8997952df065f046eac8b","slug":"six-people-killed-in-car-tempo-collision-in-maharashtra-s-beed-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बीड जिले में शादी से पहले मातम, कार-टेम्पो की भीषण टक्कर में सभी छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बीड जिले में शादी से पहले मातम, कार-टेम्पो की भीषण टक्कर में सभी छह लोगों की मौत
Sun, 14 Aug 2022 12:13 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई,बीड
पीटीआई,बीड
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:13 PM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक कार और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मंजरसुम्बा-पटोदा राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।
विज्ञापन
सभी लोगों की मौत
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचीवाड़ी गांव का एक परिवार कार से पुणे जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी और टेंपो एक-दूसरे से टकरा गए। अधिकारी ने कहा कि परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा
अधिकारियों ने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन