{"_id":"5d73c8ef8ebc3e017b4be403","slug":"six-people-drown-in-river-after-ganpati-visarjan-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में गणपति विसर्जन के बाद नदी में डूबने से छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में गणपति विसर्जन के बाद नदी में डूबने से छह लोगों की मौत
Sat, 07 Sep 2019 08:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात में एक गांव के छह लोग भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद नदी में नहाते समय डूब गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना अरावली जिले के धानसुरा तालुक में खादोल गांव में शुक्रवार शाम को हुई।
विज्ञापन
धानसुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘खादोल गांव के लोगों का एक समूह शुक्रवार शाम को वात्रक नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गया था।’ उन्होंने बताया कि पानी की गहराई का अंदाजा लगाने में नाकाम रहने के कारण छह लोग डूब गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय अधिकारियों के दलों को शनिवार सुबह उनके शव निकाले। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लालाभाई खांट (35), अजीत खांट (18), अशोक खांट (43), गोपाल खांट (23), भावेश खांट (18) और कनुभाई खांट (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन