{"_id":"585a4fdc4f1c1bf248e39e2a","slug":"six-people-dead-after-fire-broke-out-in-a-hotel-in-gondia","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : होटल में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : होटल में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
होटल में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल में 6 लोगों जिंदा जल गए। जब होटल में आग लगी तब ये लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के आग लगी थी। फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आग गोंदिया के गोरेलाल चौक पर बने बिंदल नामक एक एसी होटल में सुबह 3 बजे लगी। जल्द ही इसने होटल के दूसरे और तीसरे माले को अपने कब्जे में ले लिया। धूं-धूं कर चलते होटल की खबर फायर डिपार्टमेंट को मिली तो 15 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Six people dead after fire broke out in a hotel in Gondia. 15 fire tenders at the spot #Maharashtra pic.twitter.com/wYVzobWusn
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016
विज्ञापन