फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six Naxalites carrying total bounty of Rs 62 lakh surrender in Maharashtra’s Gadchiroli

Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 62 लाख रुपये के थे इनामी

Wed, 24 Sep 2025 07:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Six Naxalites carrying total bounty of Rs 62 lakh surrender in Maharashtra’s Gadchiroli
तीन महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को तीन महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्यों ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों के खिलाफ "बेमतलब की हिंसा" और माओवाद के "खोखले दावों" को आत्मसमर्पण का कारण बताया। नक्सलियों ने मुख्यधारा में शामिल होने के अपने फैसले के लिए राज्य सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति को भी श्रेय दिया।
विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वालों में उत्तर बस्तर डिवीजन के डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) भीमन्ना उर्फ सुखलाल मुठैया कुलमेटे (58) और उनकी पत्नी विमलक्का सदमेक (56) शामिल हैं। विमलक्का माओवादी संगठन के माड डिवीजन से जुड़ी थीं। दोनों पर 16-16 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले छह नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीजीपी शुक्ला ने महाराष्ट्र की विशेष एंटी-नक्सल यूनिट सी-60 की सराहना की और माओवादियों से हिंसा छोड़कर गरिमा के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जवानों की तैयारियों का भी जायजा लिया। बता दें कि पिछले तीन वर्षों में 73 कुख्यात माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब तक गढ़चिरोली पुलिस के सामने कुल 716 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed