फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six labourers feared drowned as tractor falls into well in Maharashtra's Nanded

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह मजदूरों के डूबने की आशंका

Fri, 04 Apr 2025 10:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। ट्रैक्टर पर करीब 10 मजदूर सवार थे। तीन से चार लोगों ने किसी तरह खुद की जान बचा ली। हालांकि, छह लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Six labourers feared drowned as tractor falls into well in Maharashtra's Nanded
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह मजदूरों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में खेती के काम से जा रहे मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। हादसे में छह लोगों के डूबने की आशंका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हारी मां, ममता का भी गला घोंटा; दो दिव्यांग बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन


बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था
नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7.30 बजे अलेगांव गांव में हुआ। उन्होंने कहा, 'ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे खेत में हल्दी की कटाई करने जा रहे थे। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ
अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोगों ने खुद को बचा लिया, जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।  

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed