{"_id":"6800bab28937fbe8bf02ddfb","slug":"six-killed-in-collision-between-state-transport-bus-and-autorickshaw-in-gujarat-s-patan-district-police-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Accident: गुजरात के पाटन जिले में भीषण सड़क हादसा; बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर, छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Accident: गुजरात के पाटन जिले में भीषण सड़क हादसा; बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर, छह लोगों की मौत
Thu, 17 Apr 2025 01:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:54 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की बस के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब 11.30 बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई। पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वीके नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी, जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ईडी के फेर में फंसे राहुल-सोनिया और रॉबर्ट वाड्रा, और कितने मामलों में घिरा है गांधी परिवार?
विज्ञापन
ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा
नई ने बताया, 'चालक समेत ऑटोरिक्शा में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।' अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'हम हिंदुओं से अलग', पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने उगला नफरती जहर, बड़बोलेपन में कुछ ज्यादा ही बोल गए
घटना की जांच शुरू
नई ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राधनपुर के विधायक और भाजपा नेता लविंगजी ठाकोर ने कहा कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।