फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Six insurgents killed in encounter with Assam Rifles in Khonsa area of Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश: मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर, घटनास्थल से बरामद हुए चार एके-47 राइफल

Sat, 11 Jul 2020 11:00 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 11 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Six insurgents killed in encounter with Assam Rifles in Khonsa area of Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर - फोटो : ANI

अरुणाचल प्रदेश में बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में घुसे छह उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। मारे गए उग्रवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। भारतीय सेना, असम राइफल्स और अरुणाचल पुलिस की टीम ने एक संयुक्त अभियान में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस अभियान में असम राइफ्लस एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जनरल क्षेत्र के खोंसा में 'नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड' (एनएससीएन-आईएम) के कुछ उग्रवादी छुपे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर असम राइफल्स की एक टीम तैयार की गई और इलाके में खोज अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन

 

असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने साथ मिलकर सुबह के समय लोंगडिंग जिले के एनगिनू गांव में खोज अभियान किया। इसी दौरान टीम और एनएससीएन-आईएम उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 


इस मुठभेड़ में छह उग्रवादी मार गिराए गए, जबकि इस मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ। यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।

अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी ने बताया है कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से चार एके-47 राइफल्स और दो चीनी एमक्यू बरामद हुई है। फिलहाल खोज अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed