फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six human genes can control genes center of personality, emotional response and sense of meaning.

Research: मानव के 6 जीन काबू कर सकते हैं व्यक्तित्व, भावनात्मक प्रतिक्रिया केंद्रित जीन की पहचान

Wed, 03 Apr 2024 07:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 07:55 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह निष्कर्ष मन और शरीर के बीच लंबे समय से चले आ रहे रहस्य पर नई रोशनी डालते हैं। स्पेन के ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के नेतृत्व में आनुवंशिकी और मनोविज्ञान विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने फिनलैंड में 459 वयस्कों पर यह अध्ययन किया है।

विज्ञापन
Six human genes can control genes center of personality, emotional response and sense of meaning.
genes - फोटो : pixa

विस्तार

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इन्सान के शरीर में छह जीन की पहचान की है। यह जीन भावनात्मक प्रतिक्रिया और अर्थ बोध के केंद्र में होते हैं जो व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। इन जीनों को अत्यधिक संरक्षित पाया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जब अध्ययन में व्यक्तित्व किसी व्यक्ति की जीन अभिव्यक्ति को काबू करने के साक्ष्यों की तलाश हुई तब पता चला कि जीन अभिव्यक्ति किसी व्यक्ति के अस्तित्व के मूल स्तर पर होती है जहां ये लक्षणों और व्यवहार में बदल जाते हैं।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह निष्कर्ष मन और शरीर के बीच लंबे समय से चले आ रहे रहस्य पर नई रोशनी डालते हैं। स्पेन के ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के नेतृत्व में आनुवंशिकी और मनोविज्ञान विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने फिनलैंड में 459 वयस्कों पर यह अध्ययन किया है। डाटा का विश्लेषण करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करते हुए शोधकर्ताओं ने जीन की अभिव्यक्ति और उसकी बनावट के बारे में दो प्रमुख खोज की। ब्यूरो

विज्ञापन

4,000 जीन का नेटवर्क
मॉलिक्यूलर साइकियाट्री पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क में चार हजार जीन के एक नेटवर्क की खोज की है। इनमें से कुछ को पहले मानव व्यक्तित्व की विरासत से जोड़ा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये जीन कई मॉड्यूल में समूहीकृत हैं, जो जीन अभिव्यक्ति को विनियमित करने और किसी व्यक्ति को अनुकूलित करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण केंद्र से होता है समन्वय
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रेनाडा की प्रो. एलिसा डियाज डे ला ने कहा, भावना और अर्थ के इस नेटवर्क को छह जीनों से बने एक नियंत्रण केंद्र द्वारा समन्वित किया जाता है। हमने पाया कि नियंत्रण केंद्र के छह जीन एकल-कोशिका वाले जीवों से लेकर आधुनिक मनुष्यों तक के विकास के दौरान अत्यधिक संरक्षित हैं। यह खोज पृथ्वी पर जीवन के सभी रूपों के कामकाज को विनियमित करने में उनकी लाभकारी भूमिका की पुष्टि करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed