फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six hospitals coming up in Gandhinagar LS seat to provide affordable healthcare to people: Shah

Gujarat: गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में छह अस्पतालों के निर्माण का एलान, शाह बोले- लोगों को मिलेगी किफायती सेवा

Thu, 13 Mar 2025 03:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि गुजरात के गांधीनगर क्षेत्र में छह नए अस्पताल बनेंगे, जो स्थानीय लोगों को सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उनके घरों के पास उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन
Six hospitals coming up in Gandhinagar LS seat to provide affordable healthcare to people: Shah
अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में छह नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जो स्थानीय निवासियों को उनके घरों के पास किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के नजदीक साणंद कस्बे में 500 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जा रहा है, जबकि एक अस्पताल गांधीनगर के कलोल कस्बे और एक उनकी निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर बनाए जा रहे हैं। शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद डिजिटल माध्यम से एक सभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


शाह ने वीडियो लिंक के जरिए साणंद-कडी रोड पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा, उन्होंने अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाले सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर बने दो फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


आम नागरिकों को भी मिलेगा साणंद के अस्पताल का लाभ
अहमदाबाद जिले के कई हिस्से गांधीनगर सीट का हिस्सा हैं, जिनमें साणंद और बावला तालुका भी शामिल हैं। शाह ने अपने संबोधन में कहा, केंद्र सरकार ने साणंद में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल को मंजूरी दी है। यह अस्पताल पहले केवल आसपास के इलाकों के फैक्टरी श्रमिकों के लिए ही था, लेकिन हमारी सरकार ने इसका लाभ साणंद और बावला तालुका में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Gujarat High Court: गुजरात हाईकोर्ट ने विसावदर चुनाव याचिका निपटाई, विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता हुआ साफ


उन्होंने कहा कि गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर बनने वाला नया नागरिक अस्पताल अहमदाबाद शहर के मौजूदा सिविल अस्पताल जितना ही बड़ा होगा। इसके अलावा, गांधीनगर के कलोल कस्बे में 300 बिस्तरों वाला एक सरकारी अस्पताल भी बन रहा है। 

कलोल में बनेगा 500 बिस्तरों का अस्पताल
उन्होंने कहा, कलोल में जल्द ही 500 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल भी बनेगा। इसके अलावा, बावला व गांधीनगर में दो ट्रस्ट भी अस्पताल बना रहे हैं। एक बार ये अस्पताल चालू हो जाएं, तो इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपने घरों से 20 किलीमीटर के भीतर ही किफायती स्वास्थ्य सेवा मिल जाएगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed