फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six farmers committed suicide in odisha bargarh after loosing crops

ओडिशा में किसानों ने उठाया खौफनाक कदम, 6 ने की आत्महत्या

Tue, 07 Nov 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
six farmers committed suicide in odisha bargarh after loosing crops

ओडिशा में फसल खराब हो जाने की वजह से किसान इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक बरगढ़ के रहने वाले 6 किसानों ने  आत्महत्या की है।  

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बरगढ़ के डीएम ने कहा कि जिन्होंने फसल में नुकसाल झेला है उन्हें मुआवजा जरूर दिया जाएगा और उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। बता दें कि देश में किसानों के फसल खराब होने और कर्ज में डूबे होने की वजह से आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन


किसानों की इस हालत के पीछे केंद्र सरकार को भी विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ता है। इस साल मध्य प्रदेश के किसानों में बिगड़े हालातों के चलते इस कदर रोष पैदा हुआ था कि उनकी ओर से किए गए आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: CM को सुसाइड नोट लिखने के बाद युवा किसान चढ़ गया फांसी

ये आग मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और हरियाणा में भी फैली थी, जहां किसानों ने अलग-अलग तरीकों से सरकार का विरोध किया था। कहीं किसानों ने सड़क पर हजारों लीटर दूध बहाया, तो इंदौर में किसानों ने सड़क पर प्याज और टमाटर फेंक कर सरकार का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed