{"_id":"57c4c11a4f1c1b634b2cbbae","slug":"six-death-in-48-hours-becuase-of-encephalitis-20-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में इंसेफेलाइटिस से छह की मौत, 20 भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
48 घंटे में इंसेफेलाइटिस से छह की मौत, 20 भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज में 48 घंटो के भीतर छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं 20 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। जनवरी से अब तक 194 मरीज इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस मरीजों के इलाज को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक मुस्तैदी दिखाते हैं, लेकिन ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) पर इलाज न हो पाने से मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यही वजह है कि इससे होने वाली मौतों को नियंत्रित करने में दिक्कतें आ रही हैं। एक के बाद एक मौतों से अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठना लगा है।
विज्ञापन
मरने वालों में देवरिया की निशा (16) पुत्र प्रमोद, महराजगंज की निशा गौड़ (2.5) पुत्री धनेश, देवरिया की अंकिता (2) पुत्री रामप्रवेश, कुशीनगर की देवती देवी (40), आफताब, कुशीनगर के मुकेश (9) की मौत हो गई। गोरखपुर के सात, कुशीनगर के दो, महराजगंज, देवरिया, बिहार, मऊ के एक-एक मरीज भर्ती किए गए। जनवरी से लेकर अब तक 742 मरीजों का इलाज हो चुका है। वहीं 194 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के नेहरु चिकित्सालय के विभिन्न वार्ड में 89 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन