{"_id":"5adc440e4f1c1b5d098b5e0f","slug":"sitaram-yechury-again-selected-general-seceretary-of-cpi-m","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPI (M) के दोबारा महासचिव चुने गए सीताराम येचुरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CPI (M) के दोबारा महासचिव चुने गए सीताराम येचुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Apr 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
सीताराम येचुरी दोबारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए हैं। 22वां कांग्रेस सम्मेलन हैदराबाद में चल रहा है और यही सीताराम के दोबारा पद पर बने रहने की घोषणा की गई है। येचुरी से पहले नौ साल तक प्रकाश करात इस पद पर बने रहे थे।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के रहने वाले येचुरी उदारवादी सोच वाले नेता माने जाते हैं और अर्थशास्त्र तथा गठजोड़ की राजनीति के माहिर हैं। सीतराम येचुरी इससे पहले पार्टी के अंदरूनी फोरम पर पार्टी की कुछ नीतियों पर सवाल भी लगातार उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
येचुरी ने कई बार कहा है कि हमें पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा ताकि देश की पार्टी के सामने की चुनौतियों का सामना कर सकें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पूंजीवाद में संकट गहरा गया है और समाजवाद के संघर्ष को मजबूत किए बिना लोगों के लिए कोई निजात नहीं है।
विज्ञापन
Sitaram Yechury has been re elected CPI(M) General Secretary at the 22nd Party Congress in Hyderabad. (file pic) pic.twitter.com/dxSURQFzfH
— ANI (@ANI) April 22, 2018
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद भारतीय इतिहास को दोबारा लिखने के प्रयास हो रहे हैं। सांप्रदायिकता फैल रही है और लोकतांत्रिक परंपराएं कमजोर हो रही हैं। इसी का सामना करना हमारे लिए चुनौती है।