Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIT filed charge sheet of two thousand pages in rape and sexual harassment case against Prajwal Revanna

Prajwal Revanna: प्रज्वल ने नौकरानी को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को किया था मजबूर; चार्जशीट में SIT का खुलासा

Sun, 25 Aug 2024 04:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 04:23 AM IST
सार

एसआईटी ने प्रज्वल के खिलाफ चार मामलों की जांच में 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र के मुताबिक प्रज्वल के खिलाफ जब मामला सामने आने पर उसने वीडियो व फोटो नष्ट कर दिया और विदेश भाग गया।

विज्ञापन
SIT filed charge sheet of two thousand pages in rape and sexual harassment case against Prajwal Revanna
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म और उनके पिता व विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में जांच कर रही एसआईटी ने दो हजार पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। इसके मुताबिक प्रज्वल ने नौकरानी की बेटी को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को मजबूर किया था। साथ ही फोन कॉल के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें लेने व सबूत नष्ट करने का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


एसआईटी ने प्रज्वल के खिलाफ चार मामलों की जांच में 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र के मुताबिक प्रज्वल के खिलाफ जब मामला सामने आने पर उसने वीडियो व फोटो नष्ट कर दिया और विदेश भाग गया। हालांकि, जांच टीम ने एफएसएल की मूल रिपोर्ट के जरिये फोटो व वीडियो रिकवर कर लिया। जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में मौके पर निरीक्षण, वैज्ञानिक, मोबाइल, डिजिटल और अन्य प्रासंगिक साक्ष्य शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के बेटे विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ पहला मामला उनके घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। पीड़िता विधायक की पत्नी भवानी की रिश्तेदार भी थी। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। प्रज्वल ने हाल ही में हासन से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed