फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIT engaged in finding four missing girls in deoria shelter home case 

देवरिया बालिका गृह कांड : चार लापता लड़कियों का पता लगाने में जुटी एसआईटी

Mon, 03 Sep 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो, अमर उजाला, देवरिया Updated Mon, 03 Sep 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
SIT engaged in finding four missing girls in deoria shelter home case 
बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआईटी रविवार को भी पूरे दिन पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में डटी रही। पत्रावलियों की पड़ताल की और संस्था के दो कर्मचारियों से पूछताछ की। अब भी एसआईटी बालिका गृह से लापता हुई चार लड़कियों के बारे में तफ्तीश कर रही है। टीम उन चारों लड़कियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


बालिका गृह में कार्य करने वाली दो महिला कर्मचारियों से एसआईटी ने रविवार को पूछताछ की। इसमें एक महिला ने संस्था की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी के बेटे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बालिका गृह के संचालन में उसकी अहम भूमिका बताई। चार घंटे तक दोनों कर्मचारियों से टीम के अलग-अलग सदस्यों ने बंद कमरे में पूछताछ की। 
विज्ञापन


बालिका गृह से संदिग्ध हाल में लापता हुई चार लड़कियों के फोटो महिला कर्मचारियों को दिखाकर उनके बारे में जानकारी ली गई। इस पर एक कर्मचारी ने लापता एक लड़की के रिश्तेदार का पता बताया। बालिका गृह से चार लड़कियों के भागने की पत्रावली हाथ लगने के बाद से एसआईटी इन्हीं लड़कियों की तलाश में है। गिरिजा त्रिपाठी के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए उनके करीबियों पर भी एसआईटी की नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed