{"_id":"6887e6502fd46b4a78067758","slug":"sister-kills-brother-after-he-tests-hiv-positive-in-karnataka-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर बहन ने की भाई की हत्या, परिवार की बदनामी के डर से घोंटा गला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर बहन ने की भाई की हत्या, परिवार की बदनामी के डर से घोंटा गला
Tue, 29 Jul 2025 02:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:36 AM IST
सार
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बहन ने अपने भाई की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह एचआईवी पॉजिटिव था। बहन को डर था कि भाई के एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में पता चलने पर उसके परिवार की बदनामी होगी। इसलिए उसने अपने पति की मदद से भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में बहन ने 23 वर्षीय भाई की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह एचआईवी पॉजिटिव था। बहन ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसे डर था कि इससे परिवार की बदनामी होगी। उसने अपने पति के साथ मिलकर भाई का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पति को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, वह फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक चित्रदुर्ग जिले के होलालकेरे तालुक के एक गांव का रहने वाला था। कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां खून की जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
25 जुलाई को भाई के एचआईवी पॉजिटिव होने का चला था पता
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे 25 जुलाई को भाई के एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में पता चला था, जिसके बाद उसने पति की मदद से अपने घूंघट से भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने बताया कि उसे डर था कि अगर किसी को पता चल गया कि उसका भाई एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी और रिश्तेदार व गांववाले उसका बहिष्कार कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nimisha Priya: निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, भारत के ग्रैंड मुफ्ती का दावा, कहा-सना में हुई बैठक में फैसला
माता-पिता को संक्रमण होने की थी चिंता
पूछताछ के दौरान महिला ने आगे बताया कि उसे यह भी चिंता थी कि यह संक्रमण उसके माता-पिता को भी संक्रमित कर सकता है, जो पहले से ही रक्तचाप और शुगर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने यह भी दावा किया कि उसका भाई भारी कर्ज में भी डूबा हुआ था।
सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने कराई थी खून की जांच
पुलिस के अनुसार, पीड़ित का दावणगेरे के एक निजी अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने सर्जरी से पहले उसके खून की जांच कराई थी, जिसमें पीड़ित के एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। इस संबंध में डॉक्टरों ने पीड़ित की बहन को जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में उसका इलाज कराने की सलाह दी।
हत्या के बाद शव लेकर वापस लौट आई बहन
बाद में, बंगलूरू के एक अस्पताल में अपने भाई का इलाज कराने के बहाने, वह अपने पति के साथ उसे अपने साथ ले गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर अपने पति की मदद से अपने भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव लेकर लौट आई। उसने दावा किया कि बंगलूरू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: 'सारी सेवा पानी में बह गई': 1999 में CM पद गंवाने पर खरगे का छलका दर्द; कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर फिर बहस
दाह संस्कार के समय गले पर दिखे संदिग्ध निशान
जब पीड़ित का दाह संस्कार किया गया तो इस दौरान उसके गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिवार को इस बारे में जानकारी दी। बाद में, महिला ने अपने माता-पिता के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद, उसके पिता ने होलालकेरे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और हत्या का मामला दर्ज किया गया।