फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Single day rise of 10423 new COVID-19 infections and 443 fatalities in 24 hours

Corona New Cases Today: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले, देश में 259 दिनों बाद सबसे कम केस

Tue, 02 Nov 2021 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 10:36 AM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.45 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से कुल 5,041 मामले घटे हैं।

विज्ञापन
Single day rise of 10423 new COVID-19 infections and 443 fatalities in 24 hours
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

देश में त्योहारों के बीच राहत देने वाली खबर है। पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में लगातार कमी होती जा रही है, जिससे दैनिक मामलों में गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए। यह 259 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले सोमवार को 12 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए थे। जो 248 दिनों में सबसे कम था। वहीं,  पिछले 24 घंटे में कोरोना से 443 लोगों ने दम तोड़ दिया है।  उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


देश में 250 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 15 हजार 021 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 पर पहुंच गया है । देश में कोरोना के 1 लाख 53 हजार 776 एक्टिव केस बचे हुए हैं। जो 250 दिनों में सबसे कम है।  3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में अभी तक  1 अरब 06 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed